आकाश सक्सेना
| आकाश सक्सेना | |
|---|---|
सदस्य, उत्तर प्रदेश विधानसभा | |
| पद बहाल 8 दिसंबर 2022 – अभी तक | |
| पूर्वा धिकारी | आज़म खान |
| चुनाव-क्षेत्र | रामपुर विधानसभा |
| जन्म | 1975 (आयु 48–49) रामपुर उत्तर प्रदेश, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| निवास | रामपुर, उत्तर प्रदेश |
| व्यवसाय | 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा |
| पेशा | राजनेता |
आकाश सक्सेना (जन्म: 1975), एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, ये 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं, जो रामपुर विधानसभा को दर्शाते हैं।[1][2] इन्होंने इस क्षेत्र में पहले हिंदू विधायक होने का रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया और असीम रजा को 33,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की। [3]
व्यक्तिगत जीवन
इनका जन्म 1975 में शिव बहादुर सक्सेना के परिवार में हुआ था, जो कि उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 2018 से ही इनको वाई कैटेगरी की पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी।