सामग्री पर जाएँ

अमर कुमार बाउरी

अमर कुमार बाउरी

विपक्ष के नेता, झारखण्ड विधानसभा
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
16 अक्टूबर 2023
पूर्वा धिकारी हेमंत सोरेन

राजस्व एवं पर्यटन मंत्री, झारखण्ड सरकार
पद बहाल
19 फरवरी 2015 – 29 दिसंबर 2019

विधायक-चन्दनकियारी, झारखण्ड
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
दिसंबर 2014
पूर्वा धिकारी उमाकान्त रजक

जन्म 1978
चन्दनकियारी, बोकारो, बिहार, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय

अमर कुमार बाउरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वर्तमान में झारखण्ड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पदस्थ हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। इससे पहले वे 2014 में झारखण्ड विधानसभा चुनाव तक बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाले झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) से जुड़े थे। वे झारखण्ड राज्य की चन्दनकियारी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वे झारखण्ड सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

बाउरी ने 2005 के विधानसभा चुनाव में झारखण्ड वनांचल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में कदम रखा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चन्दनकियारी से झाविमो (प्र) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन आजसू पार्टी के उम्मीदवार उमाकांत रजक से 3517 वोटों से हार गए थे।[1] 2014 के चुनाव में वे उमाकान्त रजक को 34164 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।[2] इस चुनाव में बाउरी चन्दनकियारी से झाविमो (प्र) के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन जल्द ही वे पार्टी के पांच अन्य विधायकों के साथ मिलकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और झाविमो (प्र) विधायक दल का भाजपा में विलय कर दिया।[3]

बाउरी को 19 फरवरी 2015 को रघुवर दास सरकार में राजस्व और पर्यटन मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में वे आजसू के उमाकान्त रजक को 9,220 वोटों के अंतर से हराया, दूसरी बार विधायक बने।[4] 2023 में वे झारखण्ड के भाजपा विधायक दल के नेता बनाए गए हैं।[5]

सन्दर्भ

  1. "Jharkhand Assembly Election Results in 2009". www.elections.in. अभिगमन तिथि 2024-07-21.
  2. "भारत निर्वाचन आयोग-विधान सभाओं के साधारण निर्वाचन 2014 के रूझान एवं परिणाम". मूल से 28 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2014.
  3. Correspondent, Special (2020-02-11). "Babulal Marandi announces merger of JVM(P) and BJP on Feb. 17". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2024-07-21.
  4. "Chandankyari Assembly Election Result 2019 : राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने बरकार रखी अपनी सीट, चंदनकियारी से दूसरी बार विधायक बने - LIVE Chandankyari Assembly Election Rejult 2019 LIVE: Counting In Progress, Know who won Chandankyari Vidhan Sabha Election 2019". Jagran. अभिगमन तिथि 2024-07-21.
  5. "झारखंड के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी बीजेपी विधायक दल के नेता बने".