सामग्री पर जाएँ

अंह्यो-सेप

अंह्यो-सेप

मई 2024 में अंह्यो
जन्म अंह्यो-सेप
17 अप्रैल 1995 (1995-04-17) (आयु 29)
सियोल, दक्षिण कोरिया
उपनाम पॉल अंह्यो
नागरिकता
  • कनाडा[1]
शिक्षा कूकमिन विश्वविद्यालय (अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग)
पेशा
  • अभिनेता
  • गायक
कार्यकाल 2015–वर्तमान

अंह्यो-सेप (जन्म 17 अप्रैल 1995) या पॉल अंह्यो दक्षिण कोरिया में रहने वाले एक कनाडाई अभिनेता और गायक हैं।[2] उन्होंने कोरियाई नाटक स्टिल 17 (2018), एबिस (2019), डॉ. रोमांटिक 2 (2020), लवर्स ऑफ़ द रेड स्काई (2021), बिज़नेस प्रपोज़ल (2022), डॉ. रोमांटिक 3 (2023) और ए टाइम कॉल्ड यू (2023) में अपनी मुख्य भूमिकाओं के लिए पहचान हासिल की हैं।

प्रारंभिक जीवन

अंह्यो-सेप का जन्म 17 अप्रैल 1995 को सियोल, दक्षिण कोरिया में 3 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हुआ था। जब वे सात साल के थे, तो उनका परिवार टोरंटो, कनाडा में आकर बस गया। अंह्यो बाद में 17 साल की उम्र में दक्षिण कोरिया वापस चले गए जबकि उनका परिवार कनाडा में ही रहा। बाद में उन्होंने कूकमिन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग में भाग लिया और स्नातक किया।

करियर

दक्षिण कोरिया वापस जाने के बाद अंह्यो को जेवाईपी एंटरटेनमेंट द्वारा तीन साल के लिए प्रशिक्षु बनाया गया और के-पॉप बॉय बैंड गोट7 के सदस्यों के साथ एक छात्रावास में रहा।[3] हालाँकि, अपनी ऊँचाई और नृत्य कौशल की कमी के कारण, वह तनाव में था, इसलिए उसने एक अभिनेता बनने का फैसला किया।[4]

परोपकार

16 अगस्त 2022 को, आह्न ने होप ब्रिज कोरिया डिजास्टर रिलीफ एसोसिएशन के माध्यम से 2022 दक्षिण कोरियाई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ₩50 मिलियन का दान दिया।[5]

सन्दर्भ

  1. Kim, Chae-yeon (September 6, 2021). ""17살 때 한국에 왔다"...배우 안효섭, 한국 오게 된 계기-캐나다 국적 화제". Top Star News (कोरियाई में). मूल से September 6, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2024.
  2. "안효섭 국적은 캐나다? < 방송/연예 < 문화 < 기사본문 - 금강일보". गिलबो. 2022-09-25. मूल से 25 सितंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2024-07-03.
  3. "Which K-drama actors almost debuted as K-pop idols?". South China Morning Post (अंग्रेज़ी में). 2020-11-10. अभिगमन तिथि 2024-07-03.
  4. 지동현 (2019-07-28). ""신의 한 수다" 아이돌 연습생서 '배우'로 전향해 '대박' 친 스타 5인". 인사이트 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 2024-07-03.
  5. "뉴스 : 네이버 TV연예". m.entertain.naver.com. अभिगमन तिथि 2024-07-03.

बाहरी कड़ियाँ