सामग्री पर जाएँ

अंदाज़ (1971 फ़िल्म)

अंदाज़

अंदाज़ का पोस्टर
निर्देशकरमेश सिप्पी
लेखकसलीम—जावेद
गुलज़ार (संवाद)
पटकथासचिन भौमिक
निर्माताजी॰ पी॰ सिप्पी
अभिनेताशम्मी कपूर,
हेमामालिनी,
राजेश खन्ना,
सिमी गरेवाल
संगीतकारशंकर-जयकिशन
प्रदर्शन तिथि
1971
लम्बाई
166 मिनट
देशभारत
भाषाहिन्दी

अंदाज़ 1971 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है और लेखन का कार्य सलीम—जावेद, गुलज़ार और सचिन भौमिक ने किया। इसमें शम्मी कपूर, हेमामालिनी, राजेश खन्ना और सिमी गरेवाल हैं।

संक्षेप

राज (राजेश खन्ना) और शीतल (हेमामालिनी) प्यार में हैं। लेकिन राज के पिता (अजीत) विरोध करते हैं, इसलिये वे एक साधारण मंदिर समारोह में शादी करते हैं। लेकिन राज के पिता इस विवाह का जोरदार विरोध करते हैं, और शीतल को स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं। तब राज एक वाहन दुर्घटना में मारा गया अउर शीतल को गर्भवती और पूरी तरह से तबाह छोड़ गया। वह आखिरकार एक बच्चे दीपू (अलंकार जोशी) को जन्म देती है। शीतल तब रोजगार की तलाश करने लगती है, और एक शिक्षक के रूप में नौकरी पाती है। उनके छात्रों में से एक मुन्नी नाम की एक बच्ची है, जिसके पिता रवि (शम्मी कपूर) विधुर है। चूँकि उनकी परिस्थितियां समान हैं, वे बहुत करीब आते हैं, और आखिरकार शादी करने का फैसला करते हैं। लेकिन रवि की माँ (अचला सचदेव) इस विवाह के लिए विरोध करती हैं, और शीतल को संदिग्ध साधनों की महिला होने का आरोप लगाती हैं। इस बीच, एक ग्रामीण, महुवा (अरुणा ईरानी) आत्महत्या करती है, और ग्रामीणों ने रवि के ऊपर उंगली उठाई, जिसे महुवा पसंद करती थी।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत हसरत जयपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत शंकर-जयकिशन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."जिंदगी एक सफर है सुहाना"किशोर कुमार4:27
2."जिंदगी एक सफर है सुहाना"आशा भोंसले2:28
3."रे मामा रे मामा रे"मोहम्मद रफी4:16
4."दिल उसे दो जो जान"मोहम्मद रफी, आशा भोंसले7:18
5."हैं ना बोलो बोलो"प्रतिभा, सुषमा श्रेष्ठ, मोहम्मद रफी, सुमन कल्याणपुर4:41
6."मुझे प्यास ऐसी प्यास"आशा भोंसले4:58

नामांकन और पुरस्कार

वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
1972 शंकर-जयकिशन फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कारनामित
हसरत जयपुरी ("जिंदगी एक सफर है सुहाना") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कारजीत
किशोर कुमार ("जिंदगी एक सफर है सुहाना") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कारनामित
आशा भोंसले ("जिंदगी एक सफर है सुहाना") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कारनामित

बाहरी कड़ियाँ