सामग्री पर जाएँ

अंतिम: द फाइनल ट्रूथ

अंतिम: द फाइनल ट्रूथ
निर्देशकमहेश मांजरेकर
लेखक महेश मांजरेकर
अभिजीत देशपांडे
सिद्धार्थ साल्वी
कहानीप्रविण तरडे
आधारित प्रविण तरडे
द्वारा मुलशी पैटर्न
निर्मातासलमान खान
अभिनेता
छायाकार करन बी रावत
संपादक बंटी नागी
संगीतकाररवि बसरूर
हितेश मोदक
निर्माण
कंपनी
वितरकज़ी स्टूडियोज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 26 नवम्बर 2021 (2021-11-26)
लम्बाई
135 मिनट[1][2][3]
देशभारत
भाषाहिंदी
लागत₹40 करोड़[4]
कुल कारोबारअनुमानित ₹59 करो़ड़

अंतिम: द फाइनल ट्रूथ (2021) भारतीय हिंदी भाषा की एक एक्शन फ़िल्म है।[5] जो महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।[6] ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वितरित, यह मराठी फ़िल्म 'मुलशी पैटर्न' का रूपांतरण है,[7] और इसमें सलमान खान, आयुष शर्मा, महिमा मकवाना और जिशु सेनगुप्ता हैं। फ़िल्म की कहानी एक सिख पुलिस अधिकारी (सलमान खान) और एक गैंगस्टर (आयुष शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह फ़िल्म 26 नवंबर 2021 को दुनिया भर में थिएट्रिकल रूप से रिलीज़ हुई थी।[8] इसे समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली, जिसमें आयुष शर्मा और सलमान खान के प्रदर्शन, कहानी, पृष्ठभूमि स्कोर, एक्शन दृश्यों और महेश मांजरेकर के निर्देशन की प्रशंसा की गई।

कथानक

यह कहानी एक आम किसान के जीवन के बारे में है, जहां उसे अपनी ज़मीन बेचने और अपनी ही ज़मीन पर खेतिहर मजदूर के रूप में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसी ही एक कहानी राहुल "राहुलिया" पाटिल के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके पिता दत्ताराम ने भी अपनी ज़मीन बेच दी है और खुद की ही ज़मीन पर चौकीदारी करके जीवन यापन कर रहे है। एक दिन जमींदार शिंदे, दत्ताराम की पिटाई कर देता है और राहुलिया को चुनौती देता है कि वह अपनी ज़मीन वापस ले लेगा। जल्द ही उनका परिवार पुणे में स्थानांतरित हो जाता है, जहां पिता-पुत्र दोनों एक सब्जी बाजार में कुली के रूप में काम करते हैं। एक दिन, कुछ स्थानीय गुंडे एक बूढ़े व्यक्ति से जबरन पैसे वसूलते हैं, राहुलिया उनकी पिटाई कर देता है और जेल चला जाता है। वहां उसकी मुलाकात स्थानीय विधायक के समर्थन से एक शक्तिशाली गैंगस्टर नान्या से होती है। जेल से छूटने के बाद राहुलिया नान्या से हाथ मिलाता है और उसी के साथ रहता है। इसी बीच उसे चाय बेचने वाली मंदा (महिमा मकवाना) से भी प्यार हो जाता है।

सन्दर्भ

  1. "अंतिम". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन. मूल से 19 नवंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2021.
  2. "अंतिम: द फाइनल ट्रूथ (2021)". आयरिश फ़िल्म क्लासिफिकेशन ऑफिस. मूल से 26 नवंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 नवंबर 2021.
  3. "अंतिम: द फाइनल ट्रूथ". ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड. 18 नवंबर 2021. मूल से 26 नवंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 नवंबर 2021.
  4. "अंतिम: द फाइनल ट्रूथ बॉक्स ऑफिस, रिलीज़ की तारीख, ओटीटी, बजट, स्टार कास्ट और भी.. कुछ". janbharattimes.com. 7 दिसम्बर 2021. मूल से 9 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  5. "अंतिम: द फाइनल ट्रूथ (2021)". आयरिश फ़िल्म क्लासिफिकेशन ऑफिस. मूल से 26 नवंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 नवंबर 2021.
  6. "Antim The Final Truth first look teaser: Salman Khan and Aayush Sharma lock horns". द इंडियन एक्सप्रेस. 22 दिसम्बर 2021. मूल से 18 जनवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जनवरी 2021.
  7. "and Salman Khan guided me through a fight scene: Jisshu". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 15 मार्च 2021. अभिगमन तिथि 25 अप्रैल 2021.
  8. "आयुष शर्मा की 'अंतिम' 26 नवंबर को जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' से भिड़ेगी". टाइम्स ऑफ इंडिया. 11 अक्टूबर 2021. मूल से 11 अक्टूबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2021.