सामग्री पर जाएँ

अंतर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति

अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति (International System of Numeration) संख्यांकन की दशमलव पद्धति पर आधारित प्रणाली है जिसमें संख्याओं को तीन-तीन अंकों के समूह में लिखा और व्यक्त किया जाता है।[1][2] यह भारतीय संख्या पद्धति से भिन्न है जिसमें 9,999 से अधिक बड़ी संख्याओं में बायें के अंको को दो के समूह में (अल्पविराम द्वारा) अलग करके लिखा जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति में इसी तीन अंकों के समूह में समूहन के कारण इन संख्याओं का परिमाण (magnitude) भाषा में व्यक्त करने के लिये दिए गये नाम मिलियन, ट्रिलियन, डेसिलियन इत्यादि का प्रयोग होता है जबकि भारतीय पद्धति में लाख, करोड़, अरब, खरब इत्यादि नाम प्रचलित हैं जो दो-दो अंकों में समूहन का परिणाम हैं।

अन्तरराष्ट्रीय मापन पद्धति भी इसी अंतरराष्ट्रीय संख्या पद्धति का अनुसरण करती है और बड़ी संख्याओं वाले मानों को व्यक्त करने के लिये किलो, मेगा, गीगा, टेरा, पेटा इत्यादि का उपसर्ग की तरह जोड़ा जाना इसी संख्या पद्धति के अनुसार है। यह प्रणालियाँ संख्याओं के लिखने और उनके भाषायी नामों के साथ बेहतर तालमेल वाली हैं। माना जाता है कि जिन पद्धतियों में यह तालमेल बहुत स्पष्ट नहीं होता, संख्याओं को सीखने में अधिक कठिनाई आती है। उदाहरण के लिये फ्रेंच और जर्मन संख्या पद्धतियों में संख्याओं के दस के गुणकों में व्यवहार में आने वाले नाम इकाई संख्याओं के नामों से थोड़े भिन्न होते हैं[3]

अन्तर्राष्ट्रीय और भारतीय पद्धति की तुलना

अंतर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति में संख्याओं के मौखिक नाम और उनके संगत परिमाण निम्नलिखित हैं। साथ ही इनके संगत भारतीय पद्धति के नाम भी दिए गये हैं:

अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति संख्या गणितीय संख्या भारतीय पद्धति
एक 1100एक
दस 10101दस
सौ 100102सौ
हज़ार 1,000103हज़ार
मिलियन 1,000,000106दस लाख
बिलियन 1,000,000,000109अरब
ट्रिलयन 1,000,000,000,0001012दस खरब
क्वॉड्रिलयन 1,000,000,000,000,0001015पद्म
क्विंटिलयन 1,000,000,000,000,000,0001018दस शंख
सेक्सटिल्यन 1,000,000,000,000,000,000,0001021अंक या महाउपाध
सेप्टिलियन 1,000,000,000,000,000,000,000,0001024दस जल्द
ऑक्टिलयन 1,000,000,000,000,000,000,000,000,0001027परार्ध
ननलियन 1,000,000,000,000,000,000,000,000,000,0001030दस
डेसिलयन 1,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,0001033शिष्ट

भारतीय और अन्तरराष्ट्रीय पद्धति की तुलना

भारतीय संख्या पद्धति में संख्याओं के मौखिक नाम और उनके संगत परिमाण क्रमिक रूप से निम्नलिखित हैं। साथ ही इनके संगत अन्तरराष्ट्रीय पद्धति के नाम भी दिए गये हैं:

भारतीय पद्धति संख्या गणितीय संख्या अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति
एक 1100एक
दस 10101दस
सौ 100102सौ
हज़ार 1,000103हज़ार
लाख 1,00,000105एक सौ हज़ार या मिलयन का दसवा हिस्सा
करोड़ 1,00,00,000107दस मिलयन
अरब 1,00,00,00,000109एक बिलयन
खरब 1,00,00,00,00,0001011सौ बिलयन या ट्रिलयन का दसवा हिस्सा
नील 1,00,00,00,00,00,0001013दस ट्रिलयन
पद्म 1,00,00,00,00,00,00,0001015एक क्वॉड्रिलयन
शंख 1,00,00,00,00,00,00,00,0001017सौ क्वॉड्रिलयन या क्विंटिलयन का दसवा हिस्सा
महाशंख या अल्द या उपाध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,0001019दस क्विंटिलयन
अंक या महाउपाध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001021एक सेक्सटिल्यन
जल्द 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001023सौ सेक्सटिल्यन
माध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001025दस सेप्टिलयन
परार्ध 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001027एक ऑक्टिलयन
अंत 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001029सौ ऑक्टिलयन
महा अंत 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001031दस नॉनिलयन
शिष्ट 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001033एक डेसिलयन
सिंघर 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001035सौ डेसिलयन
महा सिंघर 1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001037दस अनडेसिलयन
अदंत सिंघर 100,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,0001041सौ डुओडेसिलयन

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "International System of Numeration". ask-math.com. मूल से 10 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2015.
  2. "International Numbering System". MathOnlyMath.com. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2015.
  3. Bishop, Alan. International Handbook of Mathematics Education. Springer Science & Business Media. पृ॰ 108. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2015.