सामग्री पर जाएँ

2030 फीफा विश्व कप

2030 फीफा विश्व कप फीफा के सदस्यों द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है। यह हर चार वर्ष पे आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है। इसमें इन देशों की पुरुष राष्ट्रीय टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं। यह कुल 24वां फीफा विश्व कप होगा। 2030 विश्व कप इसलिए ख़ास है क्योंकि 2030 में फीफा विश्व कप को 100 वर्ष पूरे हो जायेंगे।[1] यह पहली बार हो रहा है कि दो महाद्वीपों के तीन देश प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे।[2] इसमें मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन मेजबान देश होंगे। इसके अतिरिक्त, अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे फीफा विश्व कप की 100वीं वर्षगांठ मनाएंगे।[3] पहला मैच उरुग्वे के मोंटेवीडियो में एस्टाडियो सेंटेनारियो में आयोजित किया जाएगा।[4] दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः अर्जेंटीना और पैराग्वे में आयोजित किया जाएगा।

बाकी मैच मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन में आयोजित किए जाएंगे। यह उत्तरी अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। यह 2010 के बाद से पूरे अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। 2014 के बाद से दक्षिण अमेरिका में और साथ ही 2018 के बाद से यूरोप में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। देशों के संदर्भ में, यह मोरक्को, पुर्तगाल और पैराग्वे में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। यह उरुग्वे में 1930 के बाद आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। साथ ही यह 1978 के बाद से अर्जेंटीना में होने वाला पहला विश्व कप होगा। इसके अलावा यह 1982 के बाद से स्पेन में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा।

सन्दर्भ

  1. "उरुग्वे को 2030 फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन की उम्मीद". आज तक. 14 जून 2018. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2024.
  2. "FIFA World Cup 2030: मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन करेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी, 3 मैच दक्षिण अमेरिका में होंगे". hindi.moneycontrol.com. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2024.
  3. "पहली बार 3 देशों की मेजबानी में होगा FIFA वर्ल्डकप 2030, कौन सी कंट्री करेंगी मेजबानी". Asianet News Network Pvt Ltd. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2024.
  4. "FIFA ने किया बड़ा ऐलान, 6 देशों में मचेगा 2030 वर्ल्ड कप का धमाल". न्यूज़ 24. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2024.