सामग्री पर जाएँ

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में विभिन्न देशों की पदक जीतने की उपलब्धियों को दर्शाता एक विश्व मानचित्र।
अनुशीर्षक:
      स्वर्ण उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है।
      रजत उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक रजत पदक जीता है।
      कांस्य उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक कांस्य पदक जीता है।
      नीला उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कोई भी पदक नहीं जीता है।
      लाल उन देशों/क्षेत्रों को दर्शाता है जिन्होंने इन खेलों में भाग नहीं लिया।

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले देशों की सूची है। इस सूची में वह सभी देश हैं जिन्होंने इस ओलम्पिक में कम से कम एक पदक अवश्य जीता है। कृपया ध्यान दें कि इस सूची में देशों को स्वर्ण पदक जीतने पर उच्च स्थान दिया गया है उसके बाद रजत पदक और फिर कांस्य पदक जीतने को स्थान दिया गया है। उदाहरण के लिए यदि किसी देश ने केवल एक स्वर्ण पदक जीता है तो इस देश को उस देश से ऊपर स्थान मिलेगा जिसने अन्य पदक अधिक संख्या में जीते हैं लेकिन एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है।

इस तालिका में देश/राओस और कोष्टक में उस देश/राओस का आईओसी कोड दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं।

वियतनाम, कोसोवो, फ़िजी और सिंगापुर ने ओलम्पिक खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीते। कोसोवो और फ़िजी के यह किसी भी प्रकार के प्रथम पदक भी हैं।[1][2][3][4][5]

निशानेबाज़ फ़ेहइद अल-दीहानी स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले स्वतन्त्र खिलाड़ी बने[6], यद्यपि इससे पूर्व ओलम्पिक ध्वज तले भी अन्यों द्वारा स्वर्ण पदक जीते गए हैं।


पदक तालिका

इस तालिका[7] में रैंकिंग अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा प्रकाशित पदक तालिकाओं की परम्परा के साथ संगत है। प्राथमिक रूप से तालिका किसी राष्ट्र के एथलीटों द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्या के अनुसार क्रमित है (इस सन्दर्भ में "राष्ट्र" वो है जिसका प्रतिनिधित्व किसी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा किया गया है)। इसके पश्चात जीते गए रजत पदकों को तथा फिर कांस्य पदकों की संख्या को महत्त्व दिया गया है। यदि फ़िर भी राष्ट्रों ने एक ही स्थान अर्जित किया है, तो उन्हें एक ही रैंकिंग दी गई है और उन्हें उनके आई॰ओ॰सी॰ कोड के वर्णानुक्रम अनुसार सूचीबद्ध किया गया है।

कुंजी

  *   मेज़बान देश (ब्राज़ील)

 रैंक  एनओसी स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 संयुक्त राज्य अमेरिका  संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)463738121
2 ग्रेट ब्रिटेन  ग्रेट ब्रिटेन (GBR)27231767
3 चीन  चीन (CHN)26182670
4 रूस  रूस (RUS)19172056
5 जर्मनी  जर्मनी (GER)17101542
6 जापान  जापान (JPN)1282141
7 फ्रांस  फ्रांस (FRA)10181442
8 दक्षिण कोरिया  दक्षिण कोरिया (KOR)93921
9 इटली  इटली (ITA)812828
10 ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया (AUS)8111029
11 नीदरलैंड्स  नीदरलैंड्स (NED)87419
12 हंगरी  हंगरी (HUN)83415
13 ब्राज़ील  ब्राज़ील (BRA)* 76619
14 स्पेन  स्पेन (ESP)74617
15 केन्या  केन्या (KEN)66113
16 जमैका  जमैका (JAM)63211
17 क्रोएशिया  क्रोएशिया (CRO)53210
18 क्यूबा  क्यूबा (CUB)52411
19 न्यूज़ीलैंड  न्यूज़ीलैंड (NZL)49518
20 कनाडा  कनाडा (CAN)431522
21 उज़्बेकिस्तान  उज़्बेकिस्तान (UZB)42713
22 कजाखस्तान  कजाखस्तान (KAZ)351018
23 कोलम्बिया  कोलम्बिया (COL)3238
24 स्विट्जरलैंड  स्विट्जरलैंड (SUI)3227
25 ईरान  ईरान (IRI)3148
26 यूनान  यूनान (GRE)3126
27 अर्जेंटीना  अर्जेंटीना (ARG)3104
28 डेनमार्क  डेनमार्क (DEN)26715
29 स्वीडन  स्वीडन (SWE)26311
30 दक्षिण अफ्रीका  दक्षिण अफ्रीका (RSA)26210
31 यूक्रेन  यूक्रेन (UKR)25411
32 सर्बिया  सर्बिया (SRB)2428
33 पोलैंड  पोलैंड (POL)23611
34 उत्तर कोरिया  उत्तर कोरिया (PRK)2327
35 बेल्जियम  बेल्जियम (BEL)2226
थाईलैंड  थाईलैंड (THA)2226
37 स्लोवाकिया  स्लोवाकिया (SVK)2204
38 जॉर्जिया  जॉर्जिया (GEO)2147
39 अज़रबैजान  अज़रबैजान (AZE)171018
40 बेलारूस  बेलारूस (BLR)1449
41 तुर्की  तुर्की (TUR)1348
42 आर्मीनिया  आर्मीनिया (ARM)1304
43 चेक गणराज्य  चेक गणराज्य (CZE)12710
44 इथियोपिया  इथियोपिया (ETH)1258
45 स्लोवेनिया  स्लोवेनिया (SLO)1214
46 इंडोनेशिया  इंडोनेशिया (INA)1203
47 रोमानिया  रोमानिया (ROU)1124
48 बहरीन  बहरीन (BRN)1102
वियतनाम  वियतनाम (VIE)1102
50 ताइपे  ताइपे (TPE)1023
51 बहामास  बहामास (BAH)1012
कोत दिव्वार  कोत दिव्वार (CIV)1012
स्वतंत्र ओलंपिक एथलीट्स  स्वतंत्र ओलंपिक एथलीट्स (IOA)1012
54 फ़िजी  फ़िजी (FIJ)1001
जॉर्डन  जॉर्डन (JOR)1001
कोसोवो  कोसोवो (KOS)1001
प्युर्तो रिको  प्युर्तो रिको (PUR)1001
सिंगापुर  सिंगापुर (SIN)1001
तजाकिस्तान  तजाकिस्तान (TJK)1001
60 मलेशिया  मलेशिया (MAS)0415
61 मेक्सिको  मेक्सिको (MEX)0325
62 अल्जीरिया  अल्जीरिया (ALG)0202
आयरलैंड  आयरलैंड (IRL)0202
64 लिथुआनिया  लिथुआनिया (LTU)0134
65 बुल्गारिया  बुल्गारिया (BUL)0123
वेनेजुएला  वेनेजुएला (VEN)0123
67 भारत  भारत (IND)0112
मंगोलिया  मंगोलिया (MGL)0112
69 बुरुण्डी  बुरुण्डी (BDI)0101
ग्रेनेडा  ग्रेनेडा (GRN)0101
नाइजर  नाइजर (NIG)0101
फिलीपींस  फिलीपींस (PHI)0101
क़तर  क़तर (QAT)0101
74 नॉर्वे  नॉर्वे (NOR)0044
75 मिस्र  मिस्र (EGY)0033
ट्यूनिशिया  ट्यूनिशिया (TUN)0033
77 इजराइल  इजराइल (ISR)0022
78 ऑस्ट्रिया  ऑस्ट्रिया (AUT)0011
डोमिनिकन गणराज्य  डोमिनिकन गणराज्य (DOM)0011
एस्टोनिया  एस्टोनिया (EST)0011
फिनलैंड  फिनलैंड (FIN)0011
मोरक्को  मोरक्को (MAR)0011
नाईजीरिया  नाईजीरिया (NGR)0011
पुर्तगाल  पुर्तगाल (POR)0011
त्रिनिदाद और टोबैगो  त्रिनिदाद और टोबैगो (TRI)0011
संयुक्त अरब अमीरात  संयुक्त अरब अमीरात (UAE)0011
मॉल्डोवा  मॉल्डोवा (MDA)0000
कुल (86 एनओसी)307306360973

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "2016 Rio Olympics Medals Tally (अंग्रेज़ी)". 7 अगस्त 2016. मूल से 13 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2016.
  2. "Rio Olympics 2016: Vietnam win first ever Games gold (अंग्रेज़ी)". BBC.com. 6 अगस्त 2016. मूल से 9 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2016.
  3. "Majlinda Kelmendi wins gold for Kosovo's historic first Olympic medal (अंग्रेज़ी)". CNN.com. 7 अगस्त 2016. मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2016.
  4. "Fiji wins rugby sevens for nation's first Olympic gold (अंग्रेज़ी)". usatoday.com. 11 अगस्त 2016. मूल से 12 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2016.
  5. "Olympics: Joseph Schooling's coronation complete as he wins Singapore's first gold (अंग्रेज़ी)". Straits Times. मूल से 29 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अगस्त 2016.
  6. "Kuwaiti becomes first independent athlete to win gold with men's double trap win (अंग्रेज़ी)". stuff.co.nz. 10 August 2016. मूल से 22 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2016.
  7. "Olympic Medal Count (अंग्रेज़ी)". rio2016.com. 6 अगस्त 2016. मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अगस्त 2016. Archived 2016-08-18 at the वेबैक मशीन

बाहरी कड़ियाँ