2012 विश्व महिला कबड्डी प्रतियोगिता
2012 विश्व महिला कबड्डी प्रतियोगिता पटना, भारत में १ मार्च से ४ मार्च २०१२ के बीच अयोजित हुई। यह महिलाओं की प्रथम विश्व स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में १६ देशों के कबड्डी दलों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता भारत ने ईरान को हराकर जीती[1]। यह प्रतियोगिता पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
प्रतिभागी टीमें
इस प्रतियोगिता में १६ टीमों ने भाग लिया था जो इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश
कनाडा
चीनी ताइपे
भारत (आयोजक देश)
इण्डोनेशिया
ईरान
इटली
जापान
दक्षिण कोरिया
मलेशिया
मेक्सिको
नेपाल
थाईलैण्ड
तुर्कमेनिस्तान
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्रीलंका
सन्दर्भ
- ↑ "भारतीय महिला कबड्डी बनी विश्व चैंपियन जी न्युज". मूल से 6 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2012.