१३ सितम्बर
| << | सितम्बर | >> | ||||
| र | सो | मं | बु | गु | शु | श | 
| १ | २ | ३ | ४ | ५ | ६ | ७ | 
| ८ | ९ | १० | ११ | १२ | १३ | १४ | 
| १५ | १६ | १७ | १८ | १९ | २० | २१ | 
| २२ | २३ | २४ | २५ | २६ | २७ | २८ | 
| २९ | ३० | |||||
| 2024 | ||||||
13 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 256वॉ (लीप वर्ष में 257 वॉ) दिन है। साल में अभी और 109 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
- 1922-- पोलिश संसद द्वारा जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
- लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर तब तक का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
- स्मरना अग्नीकांड। संभवतः तुर्की सेना द्वारा 13-15 सितंबर तक लगाए गए इस आग में स्मरना के अधिकांश हिस्से नष्ट हो गए थे। एक अनुमान के अनुसार इसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
 
- 1923- स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और एक तानाशाही सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
- 1947- भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदूओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
- 2008, दिल्ली में तीन स्थानों पर ३० मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें १९ लोगों के मृत्यु और ९० से अधिक घायल.