हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े
| हैरी पॉटर किताबें | |||
| हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े | |||
|---|---|---|---|
| लेखक | |||
| निकालने वाले | जेसन कॉकक्रॉफ़्ट (ब्रिटेन) मेरी ग्रांडप्रे (भारत) | ||
| प्रकार | भ्रम, रोमांचक पुस्तक | ||
| प्रकाशक | ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग (ब्रिटेन) मंजुल प्रकाशन (भारत) | ||
| रिलीज़ तिथि | 21 जुलाई 2007 | ||
| अनुवादक | सुधीर दीक्षित | ||
| क्रम में इसका नंबर | सात | ||
| बिक्री | ~44 मिलियन (विश्वव्यापी) | ||
| कहानी कालक्रम | जुलाइ 1997 - मई 1998 और 1 सितम्बर 2017 | ||
| पिछली किताब | हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस | ||
| बाद की किताब | यह अंतिम किताब हे | ||
हैरी पॉटर और मौत के तोहफे (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Deathly Hallows हैरि पॉटर ऐन्ड द डेथ्ली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की अन्तिम, सातवी कड़ी है। यह किताब २१ जुलाई २००७ को प्रकाशित हुई थी।
कथानक
हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े कड़ी इस क्रम का आखरी उपन्यास है। इस उपन्यास में हॅरी पॉटर का सामना अनिष्ठ देव (वोल्डेमॉर्ट) से होता है। इस में हॉर्करक्स नामक वस्तु की मुख्य भूमिका है। इस वस्तु में अनिष्ठ देव अपनी आत्मा को सात हिस्सों बाट कर अलग-अलग जगाह छुपा देता है। हैरी पॉटर और उसस्के साथी हॉर्करक्स की खोज में जाते हैं और उन्हे वोल्डेमॉर्ट का सामना भी करना पड़ता है कहानी के अंत वह वोल्डेमॉर्ट को हराने में कामयाब हो जाते है।

