हंटरवाली
| हंटरवाली | |
|---|---|
|  | |
| निर्देशक | होमी वाडिया | 
| लेखक | होमी वाडिया | 
| पटकथा | होमी वाडिया जोसफ डेविड | 
| कहानी | जे.बी.एच.वाडिया | 
| निर्माता | वाडिया मूविटोन | 
| अभिनेता | निडर नाडिया | 
| छायाकार | बलवंत दवे | 
| संगीतकार | मास्टर मोहम्मद | 
| निर्माण कंपनी | वाडिया मूविटोन | 
| वितरक | वाडिया मूविटोन | 
| प्रदर्शन तिथि | 1935 | 
| लम्बाई | 164 मिनट | 
| देश | भारत | 
| भाषा | हिन्दी | 
| लागत | Rs 80,000 | 
हंटरवाली मुम्बई की वाडिया मूविटोन द्वार निर्मित १९३५ की एक हिन्दी स्टंट फिल्म है जिसमें मेरी एन इवांस, जो निडर नाडिया के नाम से पुकारी जाती थीं, ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के जरिये वाडिया मूविटोन के नाडिया व वाडिया बंधु खासे नामचीन हो गये। हंटरवाली नाडिया के लिये मुख्य भूमिका में पहली फिल्म थी। उन्होंने फिल्म में कई स्टंट खुद किये जिसके कारण दर्शकों से उन्हें काफी सराहना मिली और यह फिल्म सुपरहिट हुई। हंटरवाली की बेटी इस फिल्म की अगली कड़ी (सीक्वल) है।
कलाकार
- निडर नाडिया (मेरी इवांस) राजकुमारी माधुरी उर्फ हंटरवाली के रूप में
- बोमन श्राफ, जसवंत के रूप में
- जयदेव, हंटरवाली की दिली दोस्त कुन्नू के रूप में
- शरीफा, जसवंत की माँ कृष्णावती के किरदार में
- मास्टर मोहम्मद, राजा के रूप में
- जॉन कवास
- गुलशन
- सयानी
- आतिश