स्लॉथ
| स्लॉथ Sloth | |
|---|---|
|  | |
| तीन-ऊँगलीय भूरा-गला स्लॉथ | |
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
| जगत: | जंतु | 
| संघ: | रज्जुकी (Chordata) | 
| वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) | 
| उपवर्ग: | थेरिया (Theria) | 
| अध:वर्ग: | युथेरिया (Eutheria) | 
| अधिगण: |  ज़ीनारथ्रा (Xenarthra) | 
| गण: |  पिलोसा (Pilosa) | 
| उपगण: |  फ़ोलिवोरा (Folivora) देल्सुक, कात्ज़ेफ़्लिस, स्टैनहोप और दूज़ेरी, २००१ | 
| कुल | |
| Bradypodidae | |
स्लॉथ (Sloth) दक्षिण व मध्य अमेरिका में पाया जाने वाला मध्यम आकार का एक शाकाहारी स्तनधारी प्राणी है। यह धीमी गति से हिलने के लिये प्रसिद्ध है और लोक-कल्पना में इसे एक बहुत आलसी जानवर समझा जाता है। स्लॉथ की छह जातियाँ हैं जो दो जीववैज्ञानिक कुलों में विभाजित हैं: दो-ऊँगली वाले मेगालोनिकिडाए (Megalonychidae) और तीन-ऊँगली वाले ब्रैडिपोडिडाए (Bradypodidae)। आधुनिक स्लॉथ जंगल के वृक्षों में ही रहते हैं हालांकि अतीत में इनकी समुद्र में तैर सकने वाली जलीय और हाथी-जैसे बड़े आकार की धरती पर घूमने वाली जातियाँ भी थीं जो हज़ारों या लाखों वर्ष पूर्व विलुप्त हो चुकी हैं।[1]
स्लॉथ पिलोसा (Pilosa) नामक जीववैज्ञानिक गण में शामिल हैं जिसमें चींटीख़ोर (anteaters) भी आते हैं, यानि स्लॉथों और चींटीख़ोरों का आनुवंशिक (जेनेटिक) सम्बन्ध है।[2]
चित्रदीर्घा
 कोस्टा रीका में दो-ऊँगलीय स्लॉथ कोस्टा रीका में दो-ऊँगलीय स्लॉथ
 एक अन्य दो-ऊँगलीय स्लॉथ एक अन्य दो-ऊँगलीय स्लॉथ
- मेगाथेरियम, एक विलुप्त स्लॉथ जो सिर-से-पूँछ तक ६ मीटर (२० फ़ुट) बड़ा था
- लटका हुआ दो-ऊँगलीय स्लॉथ
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ Muizon, C. de; McDonald, H. G.; Salas, R.; Urbina, M. (June 2004). "The evolution of feeding adaptations of the aquatic sloth Thalassocnus". Journal of Vertebrate Paleontology (Society of Vertebrate Paleontology) 24 (2): 398–410. doi:10.1671/2429b. JSTOR 4524727
- ↑ Gardner, A. (2005). Wilson, D.E.; Reeder, D.M., eds. Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference (3rd ed.). Johns Hopkins University Press. pp. 100–103. ISBN 978-0-8018-8221-0. OCLC 62265494