स्मिता पाटिल
| स्मिता पाटिल | |
|---|---|
भारत के 2013 के टिकट पर पाटिल | |
| जन्म | 17 अक्टूबर 1955 पुणे, भारत[1] |
| मौत | दिसम्बर 13, 1986 (उम्र 31) मुंबई, भारत |
| मौत की वजह | प्रसूति संबंधित रोग |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| पेशा | अभिनय, टेलीविजन समाचार प्रस्तुती |
| कार्यकाल | 1974 – 1985 |
| जीवनसाथी | राज बब्बर |
| बच्चे | प्रतीक बब्बर (पुत्र) |
| माता-पिता | शिवाजीराव गिरिधर पाटिल विद्याताई पाटिल |
स्मिता पाटिल (जन्म: 17 अक्टूबर, 1955; निधन: 13 दिसम्बर, 1986) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। भारतीय संदर्भ में स्मिता पाटिल एक सक्रिय नारीवादी होने के अतिरिक्त मुंबई के महिला केंद्र की सदस्य भी थीं। वे महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह से वचनबद्ध थीं और इसके साथ ही उन्होने उन फिल्मो मे काम करने को प्राथमिकता दी जो परंपरागत भारतीय समाज मे शहरी मध्यवर्ग की महिलाओं की प्रगति उनकी कामुकता तथा सामाजिक परिवर्तन का सामना कर रही महिलाओं के सपनों की अभिवयक्ति कर सकें.
व्यक्तिगत जीवन
पुणे[2] में जन्मी स्मिता के पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री और माता एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उनकी आरंभिक शिक्षा मराठी माध्यम के एक स्कूल से हुई थी . उनका कैमरे से पहला सामना टीवी समाचार वाचक के रूप हुआ था। हमेशा से थोडी़ विद्रोही रही स्मिता की बडी़ आंखों और सांवले सौंदर्य ने पहली नज़र मे ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया .
कालांतर मे स्मिता पाटिल के प्रेम संबंध राज बब्बर से हो गये जिनकी परिणिति अंतंतः विवाह मे हुई। राज बब्बर जो पहले से ही विवाहित थे और उन्होने स्मिता से शादी करने के लिये अपनी पहली पत्नी को छोडा़ था।
प्रमुख फिल्में
नामांकन और पुरस्कार
| पुरस्कार | चित्र | पात्र | वर्ष | स्थिति | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|---|
| |||||
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | भूमिका | ऊषा/ऊर्वशी दलवी | 1977 | जीत | |
| चक्र | अम्मा | 1980 | जीत | ||
| सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री | जैत रे जैत | चिंदी | 1978 | जीत | मराठी चित्र |
| भूमिका | ऊषा/ऊर्वशी दलवी | 1978 | नामित | ||
| उंबरठा | सुलभा महाजन | 1981 | जीत | मराठी चित्र | |
| चक्र | अम्मा | 1982 | जीत | ||
| बाज़ार | नजमा | 1983 | नामित | ||
| आज की आवाज | रजनी देश्मुख | 1978 | नामित | ||
| सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री | अर्थ | कविता सान्याल | 1984 | नामित | |
| मंडी | ज़ीनत | 1984 | नामित | ||
सन्दर्भ
- ↑ डी॰ शर्मा (1 जनवरी 2004). Mass Communication : Theory & Practice In The 21St Century [जन संपर्क: २१वीं सदी के सिद्धान्त और प्रथा]. डीप & डीप पब्लिकेशन. पपृ॰ 298–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7629-507-9. मूल से 23 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अगस्त 2013.
- ↑ "विकियात्रा". hi.wikivoyage.org. अभिगमन तिथि 2024-01-15.