स्क्यांग कांगरी
| स्क्यांग कांगरी | |
|---|---|
| Skyang Kangri | |
के२ हिमानी से स्क्यांग कांगरी का दृश्य | |
| उच्चतम बिंदु | |
| ऊँचाई | 7,545 मी॰ (24,754 फीट) 44वाँ |
| उदग्रता | 1,085 मी॰ (3,560 फीट) |
| निर्देशांक | 35°55′35″N 76°34′03″E / 35.92639°N 76.56750°Eनिर्देशांक: 35°55′35″N 76°34′03″E / 35.92639°N 76.56750°E |
| भूगोल | |
स्क्यांग कांगरी पाक-अधिकृत कश्मीर में स्थिति | |
| स्थान | गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर शक्सगाम घाटी, चीन-अधिकृत क्षेत्र |
| मातृ श्रेणी | बाल्तोरो मुज़ताग़, काराकोरम |
| आरोहण | |
| प्रथम आरोहण | अगस्त 11, 1976 |
| सरलतम मार्ग | पूर्वी मुख; हिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई |
स्क्यांग कांगरी (Skyang Kangri) या सीढ़ी पर्वत (Staircase Peak) काराकोरम पर्वतमाला की बाल्तोरो मुज़ताग़ उपश्रेणी का एक ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र और चीन द्वारा अधिकृत शक्सगाम घाटी की सीमा पर के२ से ७ किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। भारत के अनुसार यह क्षेत्र उसकी सम्प्रभुता में आता है। इसके पूर्वी मुख पर पाँच भीमकाय सीढ़ीयों वाली चट्टानी स्थलाकृति है जिस से इसे "सीढ़ी पर्वत" भी कहते हैं। यह विश्व का ४४वाँ सर्वोच्च पर्वत है।[1][2]