सामग्री पर जाएँ

सुचित्रा सेन

सुचित्रा सेन

बिमल रॉय की फ़िल्म देवदास (१९५५) में पारो की भूमिका में सुचित्रा सेन
जन्म रामा दासगुप्ता
6 अप्रैल १९३१ (१९३१-04-06) (आयु 93)
पबना, बंगाल प्रान्त, ब्रितानी भारत
(वर्तमान बांग्लादेश में)
मौत जनवरी १७, २०१४
कोलकाता
राष्ट्रीयता भारतीय
जातिबंगाली
कार्यकाल १९५३–१९७९
धर्महिन्दू
जीवनसाथी दिबानाथ सेन
पुरस्कार १९६३-मास्को फ़िल्म महोत्सव में सप्तपदी के लिए सर्वश्रेष्ठ

सुचित्रा सेन (जन्म: ६ अप्रैल १९३१ - १७ जनवरी २०१४) हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं। वह मुनमुन सेन की माँ थी।

विशेषकर उत्तम कुमार के साथ अभिनय करने के कारण वे सारे बंगाल में अत्यन्त जनप्रिय हुईं। उत्तम-सुचित्रा की जोड़ी आज भी बांग्ला चलचित्र की श्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है।

वे प्रथम भारतीय अभिनेत्री हैं जिनको किसी अन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में पुरस्कार प्रदान किया गया (श्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - 'सात पाके बाँधा' १९६३ के लिए, मास्को चलचित्र उत्सव)।

प्रमुख फिल्में

सुचित्रा सेन ने केवल चार हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है जो नीचे दी गयी हैं:-

वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
1955देवदासपारोपहली हिन्दी फ़िल्म
1960बम्बई का बाबूमायादूसरी हिन्दी फ़िल्म
1966ममतादेवयानी/पन्नाबाई/सुपर्णातीसरी हिन्दी फ़िल्म
1975आँधीआरती देवीचौथी एवं अन्तिम हिन्दी फ़िल्म
  • साड़े चुयात्तर (१९५३)
  • ओरा थाके ओधारे (१९५४)
  • अग्निपरीक्षा (१९५४)
  • शापमोचन (१९५५)
  • सबार उपरे (१९५५)
  • सागरिका (१९५६)
  • पथे हल देरि (१९५७)
  • हारानो सुर (१९५७)
  • दीप ज्बेले याइ (१९५९)
  • सप्तपदी (१९६१)
  • बिपाशा (१९६२)
  • चाओया-पाओया
  • सात-पाके बाँधा (१९६३), इसके लिए मास्को अन्तरराष्ट्रीय चलचित्र उत्सव में उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • हस्पिटल
  • शिल्पी (१९६५)
  • इन्द्राणी (१९५८)
  • राजलक्षी ओ श्रीकान्त (१९५८)
  • सूर्य तोरण (१९५८)
  • उत्तर फाल्गुनि (१९६३) (हिन्दी में पुनः ममता नाम से निर्मित)
  • गृहदाह (१९६७)
  • फरियाद
  • देबी चौधुरानी (१९७४)
  • दत्ता (१९७६)
  • प्रणय पाशा
  • प्रिय बान्धबी

निधन

२३ दिसम्बर २०१३ को उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण की वजह से कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। १७ जनवरी २०१४ को दिल का दौरा पड़ने से ८२ वर्ष की आयु में उनकी मृतु हो गयी।[1][2]

सन्दर्भ

  1. "मशूहर अभिनेत्री सुचित्रा सेन का कोलकाता के अस्पताल में निधन". 17 जनवरी 2014. मूल से 20 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जनवरी 2014.
  2. "वक्त की 'आंधी' में सुचित्रा भी गुम, ली विदाई". 17 जनवरी 2014. मूल से 20 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जनवरी 2014.

बाहरी कड़ियाँ

     बंगाली सिनेमा का इतिहास     
प्रसिद्ध निर्देशक
कलाकार
इतिहास
इतिहासबिल्ल्वमंगलदेना पाओनाधीरेन्द्रनाथ गंगोपाध्यायहीरालाल सेनइंडो ब्रिटिश फ़िल्म कंपनीकानन देवीमदन थियेटरमिनर्वा थियेटरन्यू थियेटर्सप्रमथेश बरूआरॉयल बायोस्कोपस्टार थियेटरअन्य...
प्रसिद्ध फ़िल्में36 चौरंगी लेनअपराजितोअपुर संसारउनिशे एप्रिलघरे बाइरेचारुलताचोखेर बालीताहादेर कथातितलीदीप जेले जाइदेना पाओनानील आकाशेर नीचेपथेर पांचालीबिल्ल्वमंगलमेघे ढाका तारासप्तपदीहाँसुलि बाँकेर उपकथाहारानो सुरअन्य...