सिरसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
| सिरसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र | |
| — लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र — | |
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | हरियाणा |
| ज़िला | सिरसा |
सिरसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के हरियाणा राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। सिरसा लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। यह सीट पहले फाजिल्का-सिरसा नाम से जानी जाती थी, लेकिन 1967 के आम चुनाव से सिरसा नाम दिया गया। कुछ साल ये क्षेत्र हिसार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में भी रहा।
फाजिल्का-सिरसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
फाजिल्का-सिरसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का अस्तित्व वर्ष 1952 के आम चुनाव से वर्ष 1957 के आम चुनाव तक रहा। इस दौरान इस सीट पर कुल एक चुनाव हुआ। इस के बाद इसका कुछ फाजिल्का वाला क्षेत्र बंठिंडा और सिरसा वाला क्षेत्र हिसार लोकसभा सीट [1] में मर्ज़ हो गया।
सांसद
इस क्षेत्र के वर्तमान सांसद सुनीता दुग्गल हैं।
| वर्ष | सांसद | पार्टी |
|---|---|---|
| 2019 | सुनीता दुग्गल | बीजेपी |
| 2014 | चरणजीत सिंह रोड़ी | इनेलो |
| 2009 | अशोक तंवर | कांग्रेस |
| 2005 | आत्मा सिंह गिल | कांग्रेस |
| 1999 | सुशील कुमार इंदोरा | इनेलो |
| 1998 | सुशील कुमार इंदोरा | इनेलो |
| 1996 | सैलजा कुमारी | कांग्रेस |
| 1991 | सैलजा कुमारी | कांग्रेस |
| 1989 | हेत राम | जनता दल |
| 1988^ | हेत राम | लोक दल |
| 1984 | चौधरी दलबीर सिंह | कांग्रेस |
| 1980 | चौधरी दलबीर सिंह | कांग्रेस |
| 1977 | चौधरी चांद राम | जनता पार्टी |
| 1971 | चौधरी दलबीर सिंह | कांग्रेस |
| 1967 | चौधरी दलबीर सिंह | कांग्रेस |
सन्दर्भ
- ↑ "Sirsa Lok Sabha constituency History : सिरसा लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास, यहां इनेलो-कांग्रेस की बीच रही है बड़ी जंग". nayaharyana.com. अभिगमन तिथि 7 जनवरी 2024.
