सिन्ध नदी (मध्य प्रदेश)
- इस से मिलते-जुलते नाम की नदियों के लिए सिन्धु नदी, सिन्द नदी या काली सिन्ध नदी के लेखे देखें
सिन्ध नदी Sindh River | |
---|---|
![]() सिन्ध नदी यमुना नदी की एक उपनदी है | |
स्थान | |
देश | ![]() |
राज्य | मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | मालवा पठार |
• स्थान | विदिशा ज़िला, मध्य प्रदेश |
नदीमुख | चंबल नदी |
• स्थान | इटावा ज़िला, उत्तर प्रदेश |
• निर्देशांक | 26°26′17″N 79°12′43″E / 26.43806°N 79.21194°Eनिर्देशांक: 26°26′17″N 79°12′43″E / 26.43806°N 79.21194°E |
लम्बाई | 470 कि॰मी॰ (290 मील) |
जलसम्भर आकार | 26,699 किमी2 |
जलसम्भर लक्षण | |
जलक्रम | सिन्ध → यमुना → गंगा |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | पार्वती नदी |
• दाएँ | महुअर नदी,पहूज नदी |
जलप्रपात | संकुआ |
सिन्ध नदी (Sindh River) भारत के मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है, जो चंबल नदी की एक उपनदी है। यह सिन्धु नदी, सिन्द नदी और काली सिन्ध नदी से बिलकुल पृथक नदी है।[1][2]
विवरण
इसकी लंबाई 470 किमी है। मध्य प्रदेश में यह उत्तर पूर्व दिशा में बहती है और जगमानपुर के पास उत्तर प्रदेश में प्रविष्ट होती है और यहाँ से १५ किमी उत्तर में यह यमुना नदी से मिल जाती है। यह विदिशा जिले की लटेरी तहसील से 10 किलोमीटर दूर के ग्राम नैनवास कला स्थित ताल से निकलती है जो समुद्र दल से १,७८० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। पार्वती, नन ,पहुज एवं माहूर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इस नदी में पूरे वर्ष जल रहता है। वर्षा ऋतु में इसमें भयंकर बाढ़ आती है। चट्टानी किनारों के कारण यह नदी सिंचाई के उपयुक्त नहीं है।
इन्हें भी देखें
- कुंवारी नदी
- यमुना नदी
- सिन्द नदी - जम्मू कश्मीर की एक नदी
सन्दर्भ
- ↑ "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
- ↑ "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293