सलिल चौधरी
सलिल चौधरी সলিল চৌধুরী | |
|---|---|
सलिल चौधरी (1925–1995) | |
| पृष्ठभूमि | |
| जन्म नाम | सलिल चौधरी |
| अन्य नाम | सलिल-दा |
| जन्म | 19 नवम्बर 1925 24 परगना, पश्चिम बंगाल, भारत |
| निधन | 5 सितम्बर 1995 (उम्र 71) कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत |
| पेशा | संगीत निर्देशक, संगीतकार, कवि, गीतकार और कहानी-लेखक |
सलिल चौधरी (बांग्ला: সলিল চৌধুরী; बंगाली उचारण 'सोलिल चौधरी', 19 नवंबर 1923[1] – 5 सितंबर 1995) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। उन्होंने प्रमुख रूप से बंगाली, हिन्दी और मलयालम फ़िल्मों के लिए संगीत दिया था। फ़िल्म जगत में 'सलिल दा' के नाम से मशहूर सलिल चौधरी को 'मधुमती', 'दो बीघा जमीन', 'आनंद', 'मेरे अपने' जैसी फ़िल्मों को दिए संगीत के लिए जाना जाता है।
प्रमुख फ़िल्में
- दो बीघा ज़मीन (1953)
- नौकरी (1955)
- परिवार (1956)
- मधुमति (1958)
- परख (1960)
- उसने कहा था (1960)
- प्रेम पत्र (1962)
- पूनम की रात (1965)
- आनन्द (1971)
- मेरे अपने (1971)
- रजनीगन्धा (1974)
- छोटी सी बात (1975)
- मौसम (1975)
- जीवन ज्योति (1976)
- अग्नि परीक्षा (1981)