संजीव-दर्शन
संजीव-दर्शन हिन्दी फिल्मों की संगीतकार जोड़ी है। जोड़ी का नाम दो भाइयों, संजीव राठोड़ और दर्शन राठोड़ के पहले नामों से लिया गया है। संजीव और दर्शन हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक श्रवण राठोड़ के पुत्र हैं, जिन्होंने स्वयं संगीत निर्देशक नदीम के साथ नदीम-श्रवण के रूप में जोड़ी बनाई थी। गायक विनोद राठौड़ और संगीतकार और गायक रूप कुमार राठौड़ उनके चाचा हैं। उन्होंने सबसे पहले मन के लिये संगीत दिया था।[1]
इसके अलावा उन्होंने दीवाने, हमारा दिल आपके पास है, खिलाड़ी 420, रिश्ते, ये रास्ते हैं प्यार के, ग्रैंड मस्ती और एन एच 10 सरीखी फिल्म का संगीत दिया है।[2]
फिल्मों की सूची
| वर्ष | फिल्म | टिप्पणी |
|---|---|---|
| 1999 | मन | |
| 2000 | दीवाने | |
| हमारा दिल आपके पास है | ||
| खिलाड़ी 420 | ||
| 2001 | आशिक | |
| स्टाइल | ||
| ये रास्ते हैं प्यार के | ||
| 2002 | कितने दूर कितने पास | |
| प्यासा | ||
| रिश्ते | ||
| कर्ज़ | ||
| 2003 | तलाश | |
| परवाना | ||
| आँच | ||
| एक्स्युस मी | ||
| 2004 | सुनो ससुर जी | |
| फन - कैन बी डेंजरस समटाइम्स |
सन्दर्भ
- ↑ "अनंत तपस्या के समान हैं संगीत - श्रवण कुमार". दैनिक जागरण. 13 सितम्बर 2015. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मई 2018.
- ↑ "संगीतकार श्रवण सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती". दैनिक जागरण. 6 जनवरी 2016. मूल से 12 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मई 2018.