सामग्री पर जाएँ

श्रवणबेलगोला

श्रवणबेलगोला
Shravanabelagola
ಶ್ರವಣಬೆಳಗೊಳ
विंध्यगिरि पहाड़ी पर 978-993 ईसवी काल में बनी गोम्मतेश्वर मूर्ति
विंध्यगिरि पहाड़ी पर 978-993 ईसवी काल में बनी गोम्मतेश्वर मूर्ति
श्रवणबेलगोला is located in कर्नाटक
श्रवणबेलगोला
श्रवणबेलगोला
कर्नाटक में स्थिति
निर्देशांक: 12°51′32″N 76°29′20″E / 12.859°N 76.489°E / 12.859; 76.489निर्देशांक: 12°51′32″N 76°29′20″E / 12.859°N 76.489°E / 12.859; 76.489
ज़िलाहासन ज़िला
प्रान्तकर्नाटक
देश भारत
भाषा
 • प्रचलितकन्नड़
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

श्रवणबेलगोला (Shravanabelagola) भारत के कर्नाटक राज्य के हासन ज़िले में स्थित एक नगर है। यह एक प्रसिद्ध जैन तीर्थ है। कन्नड़ में 'वेल' का अर्थ होता है श्वेत, 'गोल' का अर्थ होता है सरोवर। शहर के मध्य में एक सुंदर श्वेत सरोवर के कारण यहां का नाम बेलगोला और फ़िर श्रवणबेलगोला पड़ा।[1][2]

विवरण

श्रवणबेलगोला दो पहाड़ियों - विंध्यगिरि और चंद्रगिरि - के मध्य स्थित है। विंध्यगिरि पर 7 तथा चंद्रगिरि पर 14 जैन मंदिर हैं। एक श्री बाहुबली स्वामी का मंदिर है। यह बंगलुरु से १५८ कि॰मी॰ दूर स्थित है। मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त के विस्तृत राज्य की जानकारी तमिल ग्रंथ अहनानूर तथा मुरनानूर से प्राप्त होती है। जैन ग्रंथों के अनुसार अपने जीवन के अंतिम समय में चंद्रगुप्त मौर्य ने जैन परंपरा के अनुसार श्रवणबेलगोला में अपने शरीर का त्याग कर दिया।

चित्रदीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ