शेषाद्री एक्स्प्रेस
शेषाद्री एक्सप्रेस (Seshadri Express) एक भारतीय रेलगाड़ी है जिसका नामकरण तिरुपति की शेषाद्री पहाड़ियों से किया गया गया है। इसकी शुरूआत आन्ध्र प्रदेश के तटीय नगर काकीनाड़ से तीर्थनगर तिरुपति तक की गयी थी। वर्ष 2005 में इसको पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बंगलौर तक विस्तारित कर दिया गया।
रेलगाड़ी के डिब्बों की स्थिति
शेषाद्री एक्सप्रेस काकीनाडा से बंगलौर तक तिरुपति के रास्ते चलती है। इसके वर्तमान रेलगाड़ी क्रमांक 17209 / 17210 हैं। इसमें वर्तमान में 21 डिब्बे होते हैं जिनमें 8 वातानुकुलीत, 11 शयनयान और 2 सामान्य डिब्बे शामिल हैं। इसके अलावा 2 सामान और अन्य कार्यों के लिए भी डिब्बे होते हैं।
समय
- रेलगाड़ी संख्या 17210 काकीनाडा कस्बे से 17:30 बजे रवाना होती है और अगले दिन 5:30 (सुबह) बजे तिरुपति पहुँचती है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे बंगलौर पहुँचती है।[1]
- वापसी में रेलगाड़ी संख्या 17209 बंगलौर से सुबह 11:00 बजे रवाना होती है जो तिरुपति सायं 6:45 बजे और काकीनाडा अगले दिन सुबह 6:45 बजे पहुँचती है।[2]
सन्दर्भ
प्राधिकारी | |||||
---|---|---|---|---|---|
संबंधित संगठन | |||||
रेलवे ज़ोन | मध्य रेलवे • दक्षिण मध्य रेलवे • उत्तर मध्य रेलवे • पश्चिम रेलवे • पश्चिम मध्य रेलवे • पूर्व रेलवे • पूर्वमध्य रेलवे • पूर्व तटीय रेलेवे • पूर्वोत्तर रेलवे • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे • उत्तर रेलवे • उत्तर पश्चिम रेलवे • उत्तर मध्य रेलवे • दक्षिण रेलवे • दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे • दक्षिणपूर्व रेलव • दक्षिण तटीय रेलवे | ||||
उत्पादन इकाईयाँ | |||||
मुख्य रेलमार्ग और उपनगरीय रेलमार्ग | |||||
यात्री गाड़िया |
| ||||
प्रशिक्षण संस्थान | |||||
संबंधित लेख | |||||