सामग्री पर जाएँ

शेर्पा भाषा

शेर्पा
बोलने का  स्थाननेपाल, चिन, सिक्किम, भुटान
तिथि / काल 2001 & 2011 census
समुदायशेर्पा जाति
मातृभाषी वक्ता 1,70,000 [[1]][1]
भाषा परिवार
लिपिसम्भोट लिपि, एवं तिब्बती
राजभाषा मान्यता
औपचारिक मान्यता नेपाल पूर्वी विकास क्षेत्र,  भारत सिक्किम
नियंत्रक संस्था शेर्पा विकास आयोग
भाषा कोड
आइएसओ 639-1xsr
आइएसओ 639-2xsr
आइएसओ 639-3xsr

शेर्पा भाषा (तिब्बती: ཤར་པའི་སྐད་ཡིག, Wyl: shar pa'i skad yig) नेपाल में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। विशेष रूप से नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में यह भाषा बहुत लोकप्रिय है। यह भाषा नेपाल के सोलुखुम्बु जैसे कई भागों में तथा सिक्किम, तिब्बत, भूटान आदि में बोली जाने वाली भाषा है। इस भाषा के बोलने वाले एक लाख तीस हजार लोग नेपाल में रहते हैं (सन् २००१ की जनगणना के अनुसार) ; लगभग बीस हजार लोग सिक्कम में रहते हैं (सन् १९९७); और कोई ८००० लोग तिब्बत में रहते हैं। यह भाषा प्रायः मौखिक भाषा रही है। इसका तिब्बती से बहुत गहरा सम्बन्ध रहा है।

शेर्पा भाषा का शुद्ध उच्चारण तथा लेख रचना में प्राचीनकाल से ही सम्भोट लिपि का प्रयोग किया जाता है। जबकि संस्कृत, पाली, हिन्दी, नेपाली, भोजपुरी और अन्य भाषाओं के लिये देवनागरी लिपि में उपयोग किया जाता है। इसी तरह, तिब्बती, शेर्पा, लद्दाखी, भूटानी, भोटे, आदि सम्भोट लिपि द्वारा प्रयोग किया जाता है।

शेर्पा भाषा का नमूना

मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की धारा १ को शेर्पा भाषा में नीचे दिखाया गया है-

देवनागरी लिपि में
मि रिग्स ते री रङ्वाङ् दङ् चीथोङ् गी थोब्थाङ् ड्रड्रयी थोग् क्येउ यिन्। गङ् ग नाम्च्योद दङ् शेस्रब् ळ्हन्क्ये सु वोद्दुब् यिन चाङ्, फर्छुर् चिग्गी-चिग्ल पुन्ग्यि दुशेस् शोग्गोगी।
तिब्बती लिपि में
མི་རིགས་ཏེ་རི་རང་དབང་དང་རྩི་མཐོང་གི་ཐོབ་ཐང་འདྲ་འདྲའི་ཐོག་སྐྱེའུ་ཡིན། གང་ག་རྣམ་དཔྱོད་དང་ཤེས་རབ་ལྷན་སྐྱེས་སུ་འོད་དུབ་ཡིན་ཙང་། ཕར་ཚུར་གཅིག་གིས་གཅིག་ལ་སྤུན་གྱི་འདུ་ཤེས་འཇོག་དགོས་ཀྱི།
हिन्दी अनुवाद
धारा १ : सभी मनुष्यों को गौरव और अधिकारों के मामले में जन्मजात स्वतन्त्रता और समानता प्राप्त है। उन्हें बुद्धि और अन्तरात्मा की देन प्राप्त है और परस्पर उन्हें भाईचारे के भाव से बर्ताव करना चाहिए।

शेर्पा भाषा में गिनती

शेर्पा देवनागरी संख्या शेर्पा देवनागरी संख्या शेर्पा देवनागरी संख्या
གཅིགचिग 1 ཁལ་གཅིག་དང་གཅིགखल्चिग दङ् चिग 21 ཁལ་ཉི་ཤུ།खल ञि-शु 400
གཉིས།ञि 2 ཁལ་གཅིག་དང་གཉིས།खल्चिग दङ् ञि 22 ཁལ་ཉི་ཤུ་དང་ལྔ།खल ञि-शु दङ् ङा 500
གསུམ།सुम 3 ཁལ་གཅིག་དང་གསུམ།खल्चिग दङ् सुम 23 ཁལ་སུམ་ཅུ།खल सुम्चु 600
བཞི།जी 4 ཁལ་གཅིག་དང་བཞི།खल्चिग दङ् जी 24 ཁལ་སུམ་ཅུ་དང་ལྔ།खल सुम्चु दङ् ङा 700
ལྔ།ङा 5 ཁལ་གཅིག་དང་ལྔ།खल्चिग दङ् ङा 25 ཁལ་བཞི་བཅུ།खल जिब्चु 800
དྲུགड्रुग् 6 ཁལ་གཅིག་དང་དྲུགखल्चिग दङ् ड्रुग् 26 ཁལ་བཞི་བཅུ་དང་ལྔ།खल जिब्चु दङ् ङा 900
བདུན།दुन 7 ཁལ་གཅིག་དང་བདུན།खल्चिग दङ् दुन 27 ཁལ་ལྔ་བཅུ།खल ङब्चु 1000
བརྒྱད།ग्यद 8 ཁལ་གཅིག་དང་བརྒྱད།खल्चिग दङ् ग्यद 28
དགུ།गु 9 ཁལ་གཅིག་དང་དགུ།खल्चिग दङ् गु 29
བཅུ་ཐམ་པ།चुथम्पा 10 ཁལ་གཅིག་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल्चिग दङ् चुथम्पा 30
བཅུ་གཅིགचुचिग 11 ཁལ་གཉིས།खल ञि 40
བཅུ་གཉིས།चु-ञि 12 ཁལ་གཉིས་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल ञि दङ् चुथम्पा 50
བཅུ་གསུམ།चुब्सुम 13 ཁལ་གསུམ།खल सुम 60
བཅུ་བཞི།चुब्जी 14 ཁལ་གསུམ་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल सुम दङ् चुथम्पा 70
བཅོ་ལྔ།चोङा 15 ཁལ་བཞི།खल जी 80
བཅུ་དྲུགचुड्रुग 16 ཁལ་བཞི་དང་བཅུ་ཐམ་པ།खल जी दङ् चुथम्पा 90
བཅུ་བདུན།चुब्दुन 17 ཁལ་ལྔ།खल ङा 100
བཅོ་བརྒྱད།चोब्ग्यद 18 ཁལ་ལྔ་དང་གཅིགखल ड्रुग् दङ् चिग 121
བཅུ་དགུ།चुद्गु 19 ཁལ་བཅུ་ཐམ་པ།खल चुथम्पा 200
ཉི་ཤུ། / ཁལ་གཅིགञि-शु / खल्चिग 20 ཁལ་བཅོ་ལྔ།खल चोङा 300

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ