सामग्री पर जाएँ

शारजाह विमानक्षेत्र

शारजाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

مطار الشارقة الدولي
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसैन्य/ सार्वजनिक
संचालकशारजाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
सेवाएँ (नगर)शरजाह
स्थितिशरजाह, संयुक्त अरब अमीरात
समुद्र तल से ऊँचाई111 फ़ीट / 34 मी॰
निर्देशांक25°19′43″N 055°31′02″E / 25.32861°N 55.51722°E / 25.32861; 55.51722
वेबसाइटwww.shj-airport.gov.ae
उड़ानपट्टियाँ
दिशालम्बाई सतह
फ़ीट मी॰
12/30 12,553 4,000 अस्फ़ाल्ट
सांख्यिकी (2011)
यात्री6,634,570

शारजाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (अरबी: مطار الشارقة الدولي‎) (आईएटीए: SHJआईसीएओ: OMSJ) शरजाह, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह 4,950 एकड़ (2,000 हे॰)के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है।

शरजाह विमानक्षेत्र कार्गो टनेज के हिसाब से देखें तो २००९ की एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मध्य पूर्व का दूसरा सबसे बड़ा एयरफ़्रीट केन्द्र है। भूमि सेवा कंपनी, शरजाह एविएशन सर्विसेज़ ने २००९ में 421,398 टन माल यातायात किया है जो प्रतिवर्ष के अनुसार 16.1% बढ़त पर था। यहाम का एक यात्री टर्मिनल 105,300 मी2 (1,133,000 वर्ग फुट) के क्षेत्रफ़ल में फैला हुआ है।

शारजाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र निम्न-लागत वायुसेवा एयर अरबिया का गृह-आधार स्टेशन भी है। एयर अरबिया के मुख्यालय शारजाह फ़्रीट सेंटर,[1] में विमानक्षेत्र की भूमि पर ही स्थित है।[2] यह केन्द्र एक पुराना कार्गो टर्मिनल है।[2]

विमानक्षेत्र दुबई शहर के केन्द्र से 15 किलोमीटर (9.3 मील) दूर स्थित है, यह दूरी सामान्यतः ड्राइव करने पर १५ मिनट लेती है, किन्तु ट्रैफ़िक के चरम समय में ये २ घंटे तक ले लेती है।[2]

सांख्यिकी

शारजाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से गुजरने वाले याट्रियों की संख्या पिछले दशक में आश्चर्यजनक रूप से बढ़ी है।[3]

शारजाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र पर ट्रैफ़िक में बढ़ोत्तरी
वर्षकुल यात्रीकुल कार्गोकुल विमान यातायात
1999 1,001,852580,55027,577
2000 948,207475,12225,997
2001 861,478415,58724,431
2002 1,028,624497,01024,803
2003 1,247,458507,64428,017
2004 1,661,941500,92732,334
2005 2,237,646505,39238,699
2006 3,064,396569,51144,182
2007 4,324,313570,36351,314
2008 5,280,445586,67760,813
2009 5,764,098501,82461,451

सन्दर्भ

  1. "Contact Info Archived 2012-10-20 at the वेबैक मशीन." Air Arabia. Retrieved on 21 जून 2010. "Air Arabia (UAE) Air Arabia Head Quarters Sharjah Freight Center (Cargo), near Sharjah International Airport P.O. Box 132 Sharjah, United Arab Emirates"
  2. Sobie, Brendan. "Low cost & regionals: Arabian pioneers Archived 2008-07-19 at the वेबैक मशीन." Flight International. April 23, 2007. Retrieved on February 8, 2011. "Air Arabia's headquarters is hidden in a dated cargo terminal at Sharjah airport, a 15km (9 miles) drive from central Dubai, which should take 15 minutes but can take up to two hours during rush hour."
  3. "आधिकारिक जालस्थल पर सांख्यिकी". मूल से 5 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2012.

बाहरी कड़ियाँ