विन्सेंट फ्लॉइज़ॅक
| विन्सेंट फ्लॉइज़ॅक | |
|---|---|
| सेंट लूसिया के गवर्नर-जनरल  (कार्यवाहक) | |
| कार्यकाल 30 अप्रैल 1987 से 10 अक्टूबर 1988 | |
| पूर्वा धिकारी | सर एॅलेन माॅण्टगाॅम्री लुईस | 
| उत्तरा धिकारी | सर स्टॅनिस्लॉस ए जेम्स | 
| जन्म | 1928 | 
| मृत्यु | 2010 | 
| राष्ट्रीयता | सेंट लूसिया | 
सर विन्सेंट फ्लॉइज़ॅक ( Vincent Floissac ) (1928-2010) सेंट लूसिया के एक राजनेता हैं। उन्हें 30 अप्रैल 1987 से 10 अक्टूबर 1988 के बीच, सेंट लूसिया की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट लूसिया के गवर्नर-जनरल (कर्यवाहक) यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे।