विजेन्द्र सिंह
| विजेन्द्र सिंह | |
|---|---|
|  विजेन्द्र सिंह | |
| जन्म | 29 अक्टूबर 1985 कलुवास (भिवानी से ५ कि.मी.), हरियाणा  भारत | 
| राष्ट्रीयता | भारतीय | 
| नागरिकता | भारतीय | 
| पेशा | मुक्केबाजी मध्यम भार श्रेणी | 
| ऊंचाई | १८२ से.मी. (6 फीट, ० इंच) | 
| पदक रिकॉर्ड | ||
|---|---|---|
|  भारत के प्रत्याशी | ||
| पुरुष मुक्केबाजी | ||
| ऑलंपिक खेल | ||
| कांस्य | बीजिंग | मध्यम भार श्रेणी | 
| राष्ट्रमंडल खेल | ||
| रजत | २००६ मेलबर्न | वेल्टरवेट | 
| एशियाई खेल | ||
| कांस्य | २००६ दोहा | मध्यम भर | 
| विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप | ||
| कांस्य | २००९ मिलान | मध्यम भर | 
विजेन्द्र सिंह बैनीवाल एक भारतीय पेशेवर मुक्केबाज़ है।
करियर
२० अगस्त के दिन कार्लोस गोंगोरा के विरुद्ध कांस्य पदक के लिए प्रदर्शन करते हुए विजेंदर ने बड़ी ही सधी शुरुआत करते हुए ईक्वाडोर के मुक्केबाज़ कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हरा दिया। पहले राउंड में विजेंदर ने सधी हुई मुक्केबाज़ी करते हुए दो अंक जुटाए। दूसरे चक्र में भी वो रुक रुक कर मुक्के लगाते रहे और चार अंक जुटा लिए। तीसरे राउंड में गोंगोरा काफी थके हुए दिखे जिसका फ़ायदा विजेंदर ने उठाया और गोंगोरा को हराने में सफलता प्राप्त की। गोंगोरा को मामूली मुक्केबाज़ नहीं हैं, वे चार बार यूरोपीय चैंपियन रहे हैं। [1]
लेकिन सेमीफाइनल में वह उजबेकिस्तान के अब्बोस अतोयेफ के हाथों 3-7 से पराजित हो गए। मिडल वेट सेमीफाइनल मुकाबले में हार कर भी विजेंदर ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है। पहले राउंड में विजेंदर 1-0 से आगे थे लेकिन पूर्व लाइट हेवीवेट विश्व चैपियन अतोयेफ ने शानदार वापसी करते हुए अगले चक्र में पांच अंक जीते, दूसरे चक्र की समाप्ति पर स्कोर हो गया 5-1 तीसरे और आखिरी चक्र में दोनों मुक्केबाज 2-2 से बराबर रहे लेकिन तीसरे चक्र की टक्कर विजेंदर को मैच जीताने में कामयाब साबित नहीं हुई।[2]
खेल उपलब्धियाँ
- विजेन्द्र सिंह ने वर्ष 2004 के एथेंस ओलम्पिक में सर्वप्रथम भाग लिया, किन्तु वह वेल्टर वेट वर्ग में तुर्की के मुस्तफ़ा कारागोलेयू से 20-25 से पराजित हो गये।
- राष्ट्रमण्डल खेल वर्ष 2006 में इंग्लैंण्ड के नील पिरकिन्स को सेमीफ़ाइनल में पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया, किन्तु दक्षिण अफ़्रीका के बोनगानी मविलासी से पराजित हो गए और कांस्य पदक ही जीत सके।
- दोहा ओलम्पिक खेल वर्ष 2006 में मुक्केबाज़ी मिडिल वेट वर्ग में कज़ाकिस्तान के बख़्तियार अरतायेव से सेमीफ़ाइनल में 24-29 से पराजित होकर कांस्य पदक जीत सके।
पेशेवर मुक्केबाज़ी रिकॉर्ड
| 4 जीत (4 नॉकआउट), 0 हार, 0 ड्रॉ | |||||||
| परि. | रिकॉर्ड | प्रतिद्वंदी | प्रकार | राउंड | तारीख़ | स्थान | टिप्पणी | 
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| - | - | TBA | - | - | 30 अप्रैल 2015 |  कॉपर बॉक्स एरेना, लंदन, इंग्लैंड | |
| जीत | 4-0 |  अलेक्ज़ेंड़र होरवथ | केओ | 3 | 12 मार्च 2015 |  इको एरेना, लिवरपूल, इंग्लैंड | |
| जीत | 3-0 |  समेट ह्युसिनोव | टीकेओ | 2 | 19 दिसंबर 2015 |  मैनचेस्टर एरेना, मैनचेस्टर, इंग्लैंड | |
| जीत | 2-0 |  डीन जिलेन | केओ | 1 | 7 नवंबर 2015 |  राष्ट्रीय स्टेडियम, डबलिन, आयरलैंड | |
| जीत | 1-0 |  सनी विटिंग | टीकेओ | 3 | 10 अक्टूबर 2015 |  मैनचेस्टर एरेना, मैनचेस्टर, इंग्लैंड | पेशेवर मुक्केबाजी में प्रारंभ | 
राजनीति
विजेन्द्र सिंह 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सम्मलित हो गये। दिल्ली से लोकसभा चुनाव हारे थे।[3] 3 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गया।
सन्दर्भ
- ↑ "ओलंपिक में भारत का ऐतिहासिक दिन" (एसएचटीएमएल). बीबीसी. मूल से 29 अगस्त 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ अगस्त 2008. |access-date=में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
- ↑ विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विजेंदर को कांस्य पदक Archived 2009-10-04 at the वेबैक मशीन। १२ सितंबर, २००९। खास खबर
- ↑ "Election 2019: कांग्रेस ने दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंदर सिंह को बनाया उम्मीदवार". एनडीटीवी इंडिया.
