विजय रूपाणी
| विजय रूपाणी | |
|---|---|
|  | |
| 16वें गुजरात के मुख्यमंत्री | |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 7 अगस्त 2016 | |
| पूर्वा धिकारी | आनंदीबेन पटेल | 
| चुनाव-क्षेत्र | पश्चिम राजकोट | 
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 19 अक्टूबर 2014 | |
| पूर्वा धिकारी | वजुभाई वाला | 
| चुनाव-क्षेत्र | पश्चिम राजकोट | 
| पद बहाल 2006–2012 | |
| चुनाव-क्षेत्र | गुजरात | 
| जन्म | 2 अगस्त 1956 रंगून, बर्मा | 
| राष्ट्रीयता | भारतीय | 
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी | 
| जीवन संगी | अंजलि रूपाणी | 
| बच्चे | 2 | 
| निवास | राजकोट | 
| व्यवसाय | राजनीतिज्ञ | 
| धर्म | हिन्दू | 
विजय रूपाणी (जन्म 2 अगस्त 1956) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के पुर्व मुख्यमंत्री हैं। वे राजकोट पश्चिम से गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं। वे पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वे जैन धर्म के अनुयाई हैं।
जीवन
इनका जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून, बर्मा में मायाबेन और रमणिकलाल रूपाणी के घर हुआ था। इसके बाद इनका परिवार बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष 1960 को राजकोट चले गया।
सफर
व्यापार
विजय रूपानी अपने पिता द्वारा स्थापित एक ट्रेडिंग फर्म रसिकलाल एंड संस में भागीदार हैं। वह स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम करते थे।
राजनीतिक सफर
इन्होंने शुरुआती समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ता के रूप में जुड़े। इसके बाद यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जन संघ में वर्ष 1971 में शामिल हो गए। इसी के साथ साथ यह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गए थे।
मुख्यमंत्री (2016 - 2021)
रविवार 7 अगस्त 2016 से विजय जी गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए एवं 11 सितंबर 2021 को रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।[1]
सन्दर्भ
- ↑ "विजय रूपाणी कल विजय मुहूर्त में लेंगे गुजरात के सीएम पद की शपथ". दैनिक जागरण. 6 अगस्त 2016. मूल से 9 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अगस्त 2016.
बाहरी कड़ियाँ
गुजरात बिजली बिल माफी योजना ग्रामीण
| पूर्वाधिकारी आनंदीबेन पटेल | गुजरात के मुख्यमंत्री 7 अगस्त 2016 – वर्तमान | उत्तराधिकारी पदस्थ |