सामग्री पर जाएँ

ल्होखा विभाग

ल्होखा (शाननान) विभाग
ལྷོ་ཁ་ས་ཁུལ།་
Lhoka (Shannan) Prefecture
山南地区
मानचित्र जिसमें ल्होखा (शाननान) विभाग ལྷོ་ཁ་ས་ཁུལ།་ Lhoka (Shannan) Prefecture 山南地区 हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :त्सेथंग
क्षेत्रफल :७९,७०० किमी²
जनसंख्या(२००७):
 • घनत्व :
३,३०,१००
 ४.१/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले
उपविभागों की संख्या:१२
मुख्य भाषा(एँ):तिब्बती


ल्होखा विभाग (तिब्बती: ལྷོ་ཁ་ས་ཁུལ།་, अंग्रेज़ी: Lhoka Prefecture), जिसे जनवादी गणतंत्र चीन का प्रशासन चीनी में शाननान विभाग (चीनी: 山南地区, अंग्रेज़ी: Shannan Prefecture) बुलाता है, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। यह क्षेत्र तिब्बत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी दक्षिणी सरहदें भारतभूटान से लगती हैं। चीनी सरकार के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ हिस्से इस विभाग का भाग हैं, हालांकि भारत उन्हें अपनी भूमि मानता है और उनपर नियंत्रण रखे हुए है।[1][2]

ज़िले

प्रशासनिक रूप से ल्होखा विभाग १२ ज़िलों में बंटा हुआ है (नक़्शे में जो क्षेत्र विवादित बताए गए हैं वे वास्तव में भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के भाग हैं):

Map
# नाम अंग्रेज़ी नाम चीनी नाम तिब्बती नाम वाइली लिप्यंतरण आबादी (२००३ अनुमान) क्षेत्रफल (वर्ग किमी) घनत्व (प्रति वर्ग किमी)
1 नेदोंग ज़िलाNêdong County乃东县སྣེ་གདོང་རྫོང་ sne gdong rdzong60,000 2,211 46
2 द्रनंग ज़िलाZhanang County扎囊县གྲ་ནང་རྫོང་ gra nang rdzong40,000 2,157 19
3 गोंकार ज़िलाGonggar County贡嘎县འཕྱོངས་རྒྱས་རྫོང་ gong dkar rdzong50,000 2,283 21
4 ज़ंग्री ज़िलाSangri County桑日县ཟངས་རི་རྫོང་ zangs ri rdzong20,000 2,634 8
5 चोंज्ञई ज़िलाQonggyai County琼结县འཕྱོངས་རྒྱས་རྫོང་ 'phyongs rgyas rdzong20,000 1,030 19
6 चुसुम ज़िलाQusum County曲松县ཆུ་གསུམ་རྫོང་ chu gsum rdzong20,000 1,936 10
7 त्शोमई ज़िलाComai County措美县མཚོ་སམད་རྫོང་ mtsho smad rdzong10,000 4,530 2
8 ल्होरग ज़िलाLhozhag County洛扎县ལྷོ་བྲག་རྫོང་ lho brag rdzong20,000 5,570 4
9 ज्ञात्सा ज़िलाGyaca County加查县རྒྱ་ཚ་རྫོང་ rgya tsha rdzong20,000 4,493 5
10 ल्हुन्त्से ज़िलाLhünzê County隆子县ལྷུན་རྩེ་རྫོང་ lhun rtse rdzong30,000 9,809 3
11 त्शोना ज़िलाCona County错那县མཚོ་སྣ་རྫོང་ mtsho sna rdzong10,000 34,979 0
12 नगर्त्से ज़िलाNagarzê County浪卡子县སྣ་དཀར་རྩེ་རྫོང་ sna dkar rtse rdzong30,000 8,109 5

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Booz, Elisabeth B. (1986). Tibet, pp. 127-135. Passport Books, Chicago. ISBN 0-8442-9812-3
  2. Buckley, Micheal (2006). Tibet Archived 2013-10-02 at the वेबैक मशीन. Bradt Travel Guides. pp. 58, 161. ISBN 1-84162-164-1. Retrieved 2010-08-17.