लुईस लेक-टैक
| लुईस लेक-टैक | |
|---|---|
| कार्यकाल 17 जुलाई 2007 से 14 अगस्त 2014 | |
| पूर्वा धिकारी | सर जेम्स कर्लिसल | 
| उत्तरा धिकारी | सर रॉडने विलियम्स | 
| जन्म | 1944 | 
| राष्ट्रीयता | अण्टीगुआ और बारबुडा | 
डेम लुईस लेक-टैक ( Louise Lake-Tack ) (1944 -) अण्टीगुआ और बारबुडा के एक राजनेत्री हैं। उन्हें 17 जुलाई 2007 से 14 अगस्त 2014 के बीच, अण्टीगुआ और बारबुडा की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, अण्टीगुआ और बारबुडा के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी की प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करती थी। वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली महिला हैं।
इन्हें भी देखें
- अण्टीगुआ और बारबुडा
- अण्टीगुआ और बारबुडा का राजतंत्र
- अण्टीगुआ और बारबुडा के गवर्नर-जनरल
- अण्टीगुआ और बारबुडा के महाराज्यपालगण की सूचि