लिनक्स मिण्ट
लिनक्स मिन्ट १८ ("साराह") | |
| प्रचालन तंत्र परिवार | यूनिक्स समान |
|---|---|
| स्रोत प्रतिरूप | मुक्त स्रोत |
| नवीनतम स्थिर संस्करण | लिनक्स मिन्ट १८ ("साराह") |
| अद्यतन विधि | APT |
| पैकेज प्रबन्धक | dpkg |
| प्लेटफॉर्म | IA-32, x86-64 |
| कर्नेल का प्रकार | मोनोलिथिक |
| प्राथमिक यूज़र इंटरफ़ेस | GNOME, मेट, सिनेमन |
| लाइसेंस | प्रमुख जीपीऐल, अन्य |
| आधिकारिक जालस्थल | www.linuxmint.com |
लिनक्स मिंट उबंटू और डेबियन पर आधारित और समुदाय द्वारा संचालित पर्सनल कंप्यूटर के लिए एक प्रचालन तन्त्र है। मूल रूप से यह उबंटू से अलग इसलिये हैं क्योंकि इसमे पेहले से मीडिया के कोडॅक हैं। इसके अतिरिक्त मिन्ट का उपयोग इंटरफ़ेस भी उबंटू से अलग है। मिन्ट के सबसे नये संस्करण (version) का नाम लिनक्स मिन्ट 18.3 'सिल्विया ' है। इसे लिनक्स मिन्ट की वेबसाइट www.linuxmint.com से आई.इस.ओ रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। लिनक्स मिंट में कुछ अमुक्त सॉफ्टवेयर के साथ साथ मुक्त और ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर भी पहले से इंस्टॉल किए हुए मिलते हैं।
