रेडियो रूस
| प्रकार | रेडियो नेटवर्क | 
|---|---|
| देश |  रूस | 
| उपलब्धता | अंतर्राष्ट्रीय | 
| स्वामी/स्वामित्व | अखिल रूस राज्य टेलीविजन और रेडियो कंपनी | 
| मुख्य लोग | दिमित्री किसील्योफ़ (अध्यक्ष); अलेक्सान्दर ज़ीलिनकोफ़ (मुख्य संपादक, भारतीय प्रसारण सेवा) | 
| जारी करने कि तिथि | 29 ओक्टोबर 1929 | 
| भूतपूर्व नाम | रेडियो मॉस्को | 
| वेबसाइट ruvr.ru | |
रेडियो रूस (रूसी: Голос России) अखिल रूस राज्य टेलीविजन और रेडियो कंपनी द्वारा स्वामित्व रूसी सरकार की अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण सेवा है। इसका पूर्ववर्ती रेडियो मास्को सोवियत सोशलिस्ट गणराज्यों के संघ का आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय प्रसारण स्टेशन था।