राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ (भारत, पुराना संख्यांक)
११२५ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग बिहार में बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से निकलकर अमीनगाँव तक जाता है। इसका रूट बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से - बख्तियारपुर - बरौनी - पूर्णिया - डालखोला - सिलीगुड़ी - सिवोक - कूचबिहार- उत्तरी सलमारा - नलबारी - चरली - अमीनगाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के संगम तक है। 
| प्रदेश | लम्बाई (किमी) | 
|---|---|
| बिहार | ३९३ | 
| पश्चिम बंगाल | ३६६ | 
| असम | ३२२ | 
| झारखंड | ४४ | 
| कुल (लगभग) | ११२५ | 

