राष्ट्रीय राजमार्ग २१ए (भारत, पुराना संख्यांक)
राष्ट्रीय राजमार्ग २१ए - ६५ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग पिंजौर से निकलकर हिमाचल प्रदेश में स्वारघाट तक जाता है। इसका रूट पिंजौर - बद्दी - नालागढ़ - स्वारघाट है। स्वारघाट में यह राष्ट्रीय राजमार्ग २१ से जुड़ता है। 
| प्रदेश | लम्बाई (किमी) | 
|---|---|
| हरियाणा | १६ | 
| हिमाचल प्रदेश | ४९ | 
| कुल (लगभग) | ६५ | 

