सामग्री पर जाएँ

रामपुर जिला

रामपुर ज़िला

उत्तर प्रदेश में रामपुर ज़िले की अवस्थिति
राज्यउत्तर प्रदेश
 भारत
प्रभाग मोरदाबाद
मुख्यालयरामपुर, उत्तर प्रदेश
क्षेत्रफल 2,367 कि॰मी2 (914 वर्ग मील)
जनसंख्या 2,335,398 (2011)
साक्षरता 55.08%
आधिकारिक जालस्थल

रामपुर ज़िला भारत के उत्तरप्रदेश राज्य का मुरादाबाद विभाग का एक जिला है।

भूगोल

रामपुर जिले का देशान्तर 78-0-54 व 69-0-28 पूर्व व अक्षांश 28-25 व 29-10 उत्तर है। इस जिले का क्षेत्रफल 2367 वर्ग किमी है[1]। इस जिले की स्थिति इस प्रकार है-

यह ज़िला समुद्र सतह से उत्तर में १९२ मीटर व दक्षिण में १६६.४ मीटर ऊंचाई पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 यहाँ से होकर गुजरता है। यह ज़िला उत्तर प्रदेश की राजधानी से ३०२ किमी व राष्ट्रीय राजधानी से १८५ किमी के दूरी पर अवस्थित है।

प्रशासन

इस जिले में 6 तहसील है। 1-रामपुर सदर 2-शाहाबाद 3-बिलासपुर 4-मिलक 5-स्वार 6-टांडा (ये पहले स्वार तहसील का हिस्सा था, लेकिन इसे अब अलग तहसील बना दिया गया है)

जनसंख्या

इस जिले की जनसंख्या इस प्रकार है[2]-

स्थान‌जनसंख्यापुरुषमहिलावृद्धि
स्वार विकासखण्ड, रामपुर जिला35616118938116678030.82
बिलासपुर विकासखण्ड, रामपुर ज़िला1968291045229230734.36
सैदनगर विकासखण्ड, रामपुर ज़िला 182923 97389 85534 34.37
चमरऊआ विकासखण्ड, रामपुर ज़िला 189521 101418 88103 27.17
शाहाबाद विकासखण्ड, रामपुर ज़िला 256855 138452 118403 28.05
मिलक विकासखण्ड, रामपुर ज़िला 258012 138480 119532 26.16
सकल1440301 769642 670659 29.82

देखें

सन्दर्भ

  1. "रामपुर". मूल से 10 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फ़रवरी 2009.
  2. उत्तरप्रदेश सरकार[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ