राजवीर दिलेर
| राजवीर दिलेर | |
|---|---|
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 23 मई 2019 | |
| चुनाव-क्षेत्र | हाथरस |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
राजवीर सिंह दिलेर (1 मई 1958 - 24 अप्रैल 2024) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसभा सदस्य थे , जो उत्तर प्रदेश के हाथरस निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे । उनके पिता किशन लाल दिलेर हाथरस से पूर्व सांसद थे । वह 2017 में इगलास से उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए , लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। दिलेर का 65 वर्ष की आयु में 24 अप्रैल 2024 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया