सामग्री पर जाएँ

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

बाजीराव मस्तानी फिल्म के प्रचार के दौरान
जन्म रणवीर सिंह भवानी
6 जुलाई 1985 (1985-07-06) (आयु 39)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा की जगह इंडियाना यूनिवर्सिटी
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2010–वर्तमान
जीवनसाथीदीपिका पादुकोण (वि॰ 2018)

रणवीर सिंह (अंग्रेज़ी: Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक अभिनेता है। मुंबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में रणवीर सिंह एक मैगजीन कवर के लिए नंगा हो गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रणवीर ने कहा है कि वह 1000 लोगों के सामने नंगा हो सकता है और इससे उसे कोई दिक्कत नहीं है। [1]

२०१० में सिंह ने यश राज फ़िल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के बिट्टू का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहाँ से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टि से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2022 मे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गयाा(फिल्म 83 के लिए लिि)[2]

जीवन और करियर

१९८५-२००७: शुरूआती जीवन

रणवीर का जन्म ६ जुलाई १९८५ को मुंबई में हुआ।[3][4]

फ़िल्मोग्राफी

कुंजी
ऐसी फ़िल्में जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैंउन फिल्मों का दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं
साल फ़िल्म भूमिका निर्देशक टिप्पणियाँ
2010 बैंड बाजा बारातबिट्टू शर्मा मनीष शर्मा
2011 लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहलरिकी बहल मनीष शर्मा
2013 बॉम्बे टॉकीज़स्वयं Multiple Special appearance in song "Apna Bombay Talkies"
2013 लूटेरावरुण श्रीवास्तव /
आत्मानंद "नंदू" त्रिपाठी
विक्रमादित्य मोटवाने
2013 गोलियों की रासलीला रामलीलाराम रजाड़ी संजय लीला भंसाली
2014 गुंडेबिक्रम बोस अली अब्बास ज़फर
2014 फाइंडिंग फैनीGabo होमी अदजानियाकैमियो
2014 किल दिलदेव शाद अली
2015 हे ब्रोस्वयं अजय चंडोक "बिरजू" गाने में विशेष उपस्थिति
2015 दिल धड़कने दोकबीर मेहरा ज़ोया अख्तर
2015 बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म)पेशवा बाजीराव Iसंजय लीला भंसाली
2016 बेफिक्रेधरम गुलाटी आदित्य चोपड़ा
2018 पदमावतअलाउद्दीन खिलजीसंजय लीला भंसाली
2018 तीफा इन ट्रबलHimself एहसान रहीम Pakistani film; special appearance[5]
2018 सिंम्बासंग्राम "सिंम्बा" भालेराव रोहित शेट्टी
2019 गली बॉयमुराद अहमद ज़ोया अख़्तरPost-production[6]
2022 सर्कस (फिल्म)रॉय चौहान रोहित शेट्टी
2023 पुष्पा 2: द रूलdaggerपुलिस ऑफिसर [7]सुकुमार

सन्दर्भ

  1. "'1000 लोगों के सामने न्यूड हो सकता हूं, बस वो लोग असहज हो जाएंगे', बोले Ranveer Singh". आज तक. 22 जुलाई 2022.
  2. "83 movie will release on Disney plus Hotstar post theatrical release!, Deets inside". Moviezupp (अंग्रेज़ी में). 2021-11-30. अभिगमन तिथि 2022-03-24.
  3. संग्घ्वी, भाविक्क (2010-12-09). "बैंड बाजा बारात वि. नो प्रॉब्लम". StarBoxOffice.com. मूल से 18 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-13.
  4. सुब्रमानिंयम, निखिल (2010-11-11). "इंट्रोद्युसिंग: रणवीर सिंह". बोलीवुड हंगामा. पपृ॰ 1–6. मूल से 7 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-11-20.
  5. "Whoa! Ranveer Singh makes a special appearance in Ali Zafar's Pakistani film Teefa In Trouble!". Bollywood Hungama. 23 July 2018. मूल से 23 जुलाई 2018 को पुरालेखित.
  6. "Shooting for Zoya Akhtar's 'Gully Boy' wraps up". The Hindu. 16 April 2018. मूल से 23 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जनवरी 2019.
  7. "Allu Arjun की पुष्पा 2 में Ranveer Singh की एंट्री, दिखाई देंगे पुलिस ऑफिसर के रोल में". टाइम्स हिन्दी. 25 मई 2023.

बाहरी कड़ियाँ