यर्कीज़ वेधशाला

यर्कीज़ वेधशाला एक खगोलशास्त्रिय वेधशाला है जो शिकागो विश्वविद्यालय द्वारा चलाई जाती है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में विलियम्ज़ बे नाम के क़स्बे में स्थित है। इसे "आधुनिक खगोलभौतिकी का जन्मस्थान" कहा जाता है। यर्कीज़ वेधशाला सन् १८९७ में जॉर्ज ऍलरी हेल ने शुरू करी थी और इसके लिए पैसा चार्लज़ यर्कीज़ ने दिया था।