म्यूकर

म्यूकर (Mucor) एक प्रकार का कवक है। यह पौधा सड़ी-गली चीजों पर उगा रहता है। यह सफेद, मटमैला रंग का दिखाई पड़ता है। इसमें अनेक पतले-पतले सफेद कोमल कवक तन्तु पाये जाते हैं। यह कई शाखाओं में बँटकर कवक-जाल बनाते हैं। इसकी कवकजाल से पतली-पतली शाखायें निकलकर बाहर की ओर आती हैं। इसके ऊपर का अन्तिम सिरा फूलकर गोल हो जाता है जिसे बीजाणुधानी कहते हैं।
इन्हें भी देखें
- म्यूकर माइकोसिस, एक कवक जनित दुर्लभ रोग