मूलराज राजदा
| मूलराज राजदा Mulraj Rajda | |
|---|---|
| जन्म | 13 नवम्बर 1931 कालबादेवी, बॉम्बे ब्रिटिश भारत | 
| मौत | 23 सितम्बर 2012 (उम्र 80) | 
| राष्ट्रीयता | भारतीय | 
| पेशा | अभिनेता,निर्देशक, लेखक | 
| कार्यकाल | 1959 - 2009 | 
मूलराज राजदा एक भारतीय लेखक, अभिनेता और निर्देशक थे। उन्होंने हिंदी / गुजराती फिल्म्स और टीवी शो में काम किया। उन्होंने अपना अधिकांश करियर गुजराती सिनेमा और थिएटर में काम करने में बिताया। उन्हें रामानंद सागर की टेलीविजन श्रृंखला रामायण में महाराज जनक का रोल के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने रामानंद सागर की अन्य रचनाओं में भी विभिन्न भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें विक्रम और बेताल भी शामिल हैं। उन्होंने टेलीविजन श्रृंखला विश्वामित्र में भी वशिष्ठ का रोल चित्रित किया है। वह साथी अभिनेता और रामायण के सह-कलाकार समीर राजदा के पिता हैं। उन्होंने 1993 में दूरदर्शन द्वारा प्रसारित ब्योमकेश बक्शी (टीवी श्रृंखला) के एपिसोड भूत में कैलाश चंद्र [1] की भूमिका भी निभाई।
सन्दर्भ
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2020.