मालूबितिंग
| मालूबितिंग | |
|---|---|
| Malubiting | |
|   मालूबितिंग जम्मू और कश्मीर में स्थिति | |
| उच्चतम बिंदु | |
| ऊँचाई | 7,458 मी॰ (24,469 फीट) 58वाँ सर्वोच्च | 
| उदग्रता | 2,193 मी॰ (7,195 फीट) | 
| सूचीयन | चरम उदग्र शिखर | 
| निर्देशांक | 36°02′20″N 74°54′03″E / 36.03889°N 74.90083°Eनिर्देशांक: 36°02′20″N 74°54′03″E / 36.03889°N 74.90083°E | 
| भूगोल | |
| स्थान | गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर | 
| मातृ श्रेणी | राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला, काराकोरम | 
| आरोहण | |
| प्रथम आरोहण | 1971 | 
| सरलतम मार्ग | हिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई | 
मालूबितिंग (Malubiting), जो मालूबितिंग पश्चिम (Malubiting West) भी कहलाता है काराकोरम पर्वतमाला की राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह विश्व का 58वाँ सर्वोच्च पर्वत है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के गिलगित ज़िले में स्थित है। यह राकापोशी से 40 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और गिलगित शहर से 50 किमी पूर्व में खड़ा हुआ है। चोगो लुंगमा हिमानी (ग्लेशियर) मालूबितिंग की ढलानों पर ही आरम्भ होता है।[1][2]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ High Asia: An Illustrated History of the 7000 Metre Peaks by Jill Neate, ISBN 0-89886-238-8
- ↑ Orographical Sketch Map of the Karakoram by Jerzy Wala, 1990. Published by the Swiss Foundation for Alpine Research.