मानदो
| मानदो | |
|---|---|
| ध्येय: Si Tou Timou Tumou Tou (आदमी जीता है दूसरों को जीने में मदद करने के लिए) | |
| देश | इंडोनेशिया | 
| प्रांत | उत्तरी सुलावेसी | 
| स्थापित | 1623 | 
| शासन | |
| • महपौर | जिमी आर. रोगी (गोलकर) | 
| क्षेत्रफल | |
| • कुल | 157.26 किमी2 (60.72 वर्गमील) | 
| जनसंख्या (2005) | |
| • कुल | 405,715 | 
| वेबसाइट | www.kotamanado.go.id | 
निर्देशांक: 1°29′35″N 124°50′28.54″E / 1.49306°N 124.8412611°Eमानदो, इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी है। मानदो, मानदो की खाड़ी में स्थित है और चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। शहर की जनसंख्या 405715 है, जो इसे सुलावेसी द्वीप का मकास्सर के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर बनाती है। मानदो की नगर पालिका नौ जिलों में विभाजित है: मलालायांग, सारिओ, वनिया, वेनांग, टिकाला, मपांगेट, सिंगकिल, टुमिनटिंग और बुनाकेन।