महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) एक भारतीय बहुराष्ट्रीयवाहन निर्माता निगम है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इसकी स्थापना 1945 में 'महिंद्रा एंड मुहम्मद' नाम से हुई थी जो बाद में बदलकर 'महिंद्रा एंड महिंद्रा' कर दिया गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, महिंद्रा समूह का एक भाग है। यह भारत में उत्पादन के हिसाब से सबसे बड़े वाहन निर्माताओं में से एक है। इसकी सहायक कम्पनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स मात्रा के हिसाब से दुनिया में ट्रैक्टर की सबसे बड़ी निर्माता है। 2018 में फॉर्च्यून इंडिया 500 द्वारा भारत में शीर्ष कंपनियों की सूची में इसे 17वां स्थान दिया गया।[3] भारतीय बाजार में इसके प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स शामिल हैं।[4]
इतिहास
महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थापना 2 अक्टूबर 1945 को लुधियाना में महिंद्रा एंड मुहम्मद के रूप में भाइयों कैलाश चंद्र महिंद्रा और जगदीश चंद्र महिंद्रा द्वारा मलिक गुलाम मुहम्मद(1895-1956) के साथ की गई थी। [5]आनंद महिंद्रा, महिंद्रा समूह के वर्तमान अध्यक्ष, जगदीश चंद्र महिंद्रा के पोते हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस (भारत) और पाकिस्तान के गठन के बाद, मुहम्मद पाकिस्तान चले गए। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकता हासिल की और पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री बने। उन्होंने 1951 से 1956 तक पाकिस्तान के गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया।
संचालन और उत्पाद
कैलाश चंद्र महिन्द्रा
कैलाश चंद्र महिन्द्रा
जगदीश चन्द्र महिन्द्रा
जगदीश चन्द्र महिन्द्रा
आनन्द महिंद्रा
आनन्द महिंद्रा
महिन्द्रा आटो का आधिकारिक लोगो
महिन्द्रा आटो का आधिकारिक लोगो
महिन्द्रा ट्रैक्टर्स एवं उपयोगी वाहन का लोगो
महिन्द्रा ट्रैक्टर्स एवं उपयोगी वाहन का लोगो
महिन्द्रा थार (नयी)
महिन्द्रा थार (नयी)
महिन्द्रा थार (पुरानी)
महिन्द्रा थार (पुरानी)
महिन्द्रा XUV300
महिन्द्रा XUV300
महिन्द्रा स्कॉर्पियो
महिन्द्रा स्कॉर्पियो
महिन्द्रा TUV300, बांग्लादेश में
महिन्द्रा TUV300, बांग्लादेश में
महिन्द्रा XUV700 2.2 AX7 (भारत) सामने से दृश्य]]
महिन्द्रा XUV700 2.2 AX7 (भारत) सामने से दृश्य]]
Alex Lynn racing at the 2021 Puebla ePrix (race one)
Alex Lynn racing at the 2021 Puebla ePrix (race one)
यह पृष्ठ इस विकिपीडिया लेख पर आधारित है पाठ CC BY-SA 4.0 लाइसेंस के अंतर्गत उपलब्ध है; अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं. छवियाँ, वीडियो और ऑडियो उनके संबंधित लाइसेंस के तहत उपलब्ध हैं।.