महालंगूर हिमाल
| महालंगूर हिमाल | |
|---|---|
|   नेपाल/तिब्बत सीमा पर स्थिति | |
| उच्चतम बिंदु | |
| शिखर | एवरेस्ट पर्वत | 
| ऊँचाई | 8,848 मी॰ (29,029 फीट) | 
| निर्देशांक | 27°59′17″N 86°55′31″E / 27.98806°N 86.92528°E | 
| माप और विस्तार | |
| लंबाई | 80 कि॰मी॰ (50 मील) ESE | 
| चौड़ाई | 65 कि॰मी॰ (40 मील) NNE | 
| क्षेत्रफल | 5,200 कि॰मी2 (2,000 वर्ग मील) | 
| नामकरण | |
| मूल नाम | महालंगूर हिमाल, Mahalangur Himal | 
| भूगोल | |
| देश | नेपाल and तिब्बत (चीन) | 
| जिले | सोलुखुम्बु ज़िला, संखुवासभा ज़िला and तिन्ग्री ज़िला (तिब्बत) | 
| निर्देशांक परास | 27°55′N 86°45′E / 27.917°N 86.750°Eनिर्देशांक: 27°55′N 86°45′E / 27.917°N 86.750°E | 
| मातृ श्रेणी | हिमालय | 
| सीमा निर्माण | खुम्बु हिमाल व रोल्वालिंग हिमाल (पश्चिम में) कंचनजंघा हिमाल (पूर्व में) | 
महालंगूर हिमाल (नेपाली: महालंगूर हिमाल) हिमालय का एक भाग है जो पूर्वोत्तरी नेपाल और दक्षिण-मध्य तिब्बत में स्थित है। यह पूर्व में नांगपा ला नामक दर्रे से पश्चिम में अरुण नदी तक विस्तृत है। हिमालय के उपभागों की दृष्टि से इसके पश्चिम में खुम्बु हिमाल (जिस से आगे पश्चिम में रोल्वालिंग हिमाल) और पूर्व में कंचनजंघा हिमाल आता है। पृथ्वी के छ्ह में से चार सर्वोच्च पर्वत - माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू और चोयु - इसमें शामिल हैं। इसके तिब्बती ओर रोंगबुक और कंगशुंग हिमानियाँ (ग्लेशियर) बहती हैं जबकि नेपाली ओर बरुण, न्गोजुम्बा, खुम्बु और अन्य हिमानियाँ चलती हैं। यह सभी उत्तर व पूर्व में अरुण नदी द्वारा और दक्षिण में दुधकोशी नदी द्वारा कोसी नदी को जल प्रदान करती हैं।
दृश्यपटल

