महाकाली अंचल
| सेती अञ्चल | |
|---|---|
| अञ्चल | |
| राष्ट्र | |
| क्षेत्र | सुदूर-पश्चिमाञ्चल |
| राजधानी | भीमदत्त |
| समय मण्डल | नेपाल मानक समय (यूटीसी+५:४५) |
| मुख्य भाषाएँ | नेपाली, डोटियाली |
महाकाली नेपाल के चौदह अंचलों में से एक था, जो सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था।[1] महाकाली अंचल का मुख्यालय कंचनपुर जिले के भीमदत्त में स्थित था। २०१५ में हुए प्रशासनिक पुनर्गठन में नेपाल के विकास क्षेत्रों और अंचलों को विछिन्न कर समस्त जिलों को प्रदेशों में पुनर्गठित कर दिया गया, जिसके बाद से महाकाली अंचल के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र सुदूरपश्चिम प्रदेश का हिस्सा है।
जिले
महाकाली चार जिलों में विभाजित था; २०१५ के बाद से ये सभी जिले सुदूरपश्चिम प्रदेश का हिस्सा हैं।
| जिला | मुख्यालय |
|---|---|
| कंचनपुर | भीमदत्त |
| डड़ेलधुरा | अमरगढ़ी |
| दार्चुला | दार्चुला खलंगा |
| बैतडी | बैतडी खलंगा |