ममित
| ममित Mamit | |
|---|---|
| कस्बा | |
|   ममित   ममित | |
| निर्देशांक: 23°56′N 92°29′E / 23.93°N 92.48°Eनिर्देशांक: 23°56′N 92°29′E / 23.93°N 92.48°E | |
| देश |  भारत | 
| राज्य | मिज़ोरम | 
| ज़िला | ममित ज़िला | 
| ऊँचाई | 718 मी (2,356 फीट) | 
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 7,884[1] | 
| भाषाएँ | |
| • आधिकारिक | मिज़ो | 
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) | 
| वाहन पंजीकरण | MZ | 
| जलवायु | Cwa | 
| वेबसाइट | mizoram | 
ममित भारतीय राज्य मिज़ोरम के ममित ज़िले का मुख्यालय है।
भूगोल
ममित निर्देशांक 23°56′N 92°29′E / 23.93°N 92.48°E पर स्थित है।[2] इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ७१८ मीटर (२३५५ फ़ीट) है।
जनसांख्यिकी
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहाँ की जनसंख्या ७८८४ है, जिसमे ४०७४ पुरुष तथा ३८१० महिलाएँ हैं।[1] ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या १२६८ है जो कि कुल जनसंख्या का १६.०८% है।[1] लिंगानुपात दर ९३५ है, जो कि मिज़ोरम राज्य की औसत दर ९७६ से कम है।[1] साक्षरता दर ९७.५१% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है।[1] पुरुष साक्षरता दर ९८.०८% है तथा महिला साक्षरता दर ९६.८९% है।[1]
धर्म
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९६.०७% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू २.५९%, मुस्लिम १.२२%, बौद्ध ०.१०% तथा अन्य ०.०१% हैं। ०.०१% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]
यातायात
यह कस्बा राजधानी अइज़ोल से ८९ किमी दूर है जो कि नियमित रूप से बस, जीप व सूमो सेवा से जुड़ा है।
शिक्षा
यहाँ का एकमात्र कॉलेज ममित कॉलेज है, जो कि मिज़ोरम विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है।
मीडिया
ममित के प्रमुख समाचारपत्र हैं:[3]
- ममित टाइम्स
सन्दर्भ
- ↑ अ आ इ ई उ ऊ ए "Mamit Population Census 2011". census2011.co.in. मूल से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मई 2018.
- ↑ "Falling Rain Genomics, Inc - Mamit". मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मई 2018.
- ↑ "Accredited Journalists". डीआईपीआर मिज़ोरम. मूल से 19 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 सितम्बर 2012.