सामग्री पर जाएँ

मनीष नरवाल

मनीष नरवाल एक भारतीय पैरा पिस्टल शूटर है और वर्तमान में ये कथूरा गांव सोनीपत, हरियाणा में रहते है। इन्होंने पेरिस, फ्रांस गणराज्य में आयोजित 2024 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में शूटिंग में रजत पदक जीता है।[1] इन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में मिक्स्ड पी4 - 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में स्वर्ण पदक जीता था। [2]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

मनीष नरवाल का जन्म 17 अक्टूबर 2001 में[3] हरियाणा के फरीदाबाद में दिलबाग सिंह नरवाल के घर में हुआ और इनकी माता संतोष नरवाल है। इनके भाई मंजीत नरवाल और शिवा नरवाल भी शूटर है और बहन शिखा नरवाल भी शूटिंग में हाथ आजमा रही है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कुंदन ग्रीन वैली स्कूल फरीदाबाद से की है और कला में स्नातक फरीदाबाद कॉलेज से किया है। [4]

इन्हें भी देखें

संदर्भ

  1. "News on AIR". News on AIR. 2024-07-30. अभिगमन तिथि 2024-08-30.
  2. Soral, Vanson; Hindi, India TV (30 August 2024). "Paris Paralympics 2024: भारत के हाथ लगा चौथा मेडल, पैरा पिस्टल शूटर मनीष नरवाल ने सिल्वर पर लगाया निशाना". India TV Hindi. अभिगमन तिथि 30 August 2024.
  3. "मनीष नरवाल की कहानी: पिस्टल दिलाने को पिता के पास नहीं थे पैसे, मकान बेचकर दिलाया था तमंचा, बेटे ने रचा इतिहास". Amar Ujala. 2024-08-30. अभिगमन तिथि 2024-08-30.
  4. "मनीष नरवाल का जीवन परिचय". Officiallylyra.com. अभिगमन तिथि 2024-08-30.