सामग्री पर जाएँ

भारत की पुलिस रैंक और प्रतीक चिह्न

भारत की पुलिस रैंक और प्रतीक चिह्न के अंतर्गत राजपत्रित अधिकारियों में - जो कैडर के प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं और पुलिस उपाधीक्षक के रैंक के तथा उच्च पदेन राज्य पुलिस सेवा अधिकारी हैं वे सभी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी शामिल हैं। सभी एक पदानुक्रमित क्रम में श्रेणीबद्ध हैं।

भारत में कानून प्रवर्तन के रैंक

सभी पुलिस अधिकारियों के रैंक, पद और पदनाम एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होते हैं क्योंकि कानून तथा व्यवस्था राज्य का मामला है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का पद एवं प्रतीक चिन्ह [1][2][3]
बिल्ला
पदवीपुलिस महानिदेशकअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक[note 1]पुलिस महानिरीक्षकपुलिस उपमहानिरीक्षकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तपुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तअपर पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस उपायुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्तसहायक पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन पद: २ साल की सेवा) सहायक पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन पद: १ साल के सेवा)
लघु शब्दडीजीपी एडीजीपी आईजी डीआईजी एसएसपी या डीसीपी एसपी या डीसीपी एडीशनल.एसपी या एडीशनल डीसीपी एएसपी या एसीपी एएसपी एएसपी


राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के पद और प्रतीक चिन्ह
बिल्ला
पदवीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तपुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्तअपर पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस उपायुक्तपुलिस उपाधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त
लघु शब्दएसएसपी या डीसीपी एसपी या डीसीपी एडीशनल.एसपी या एड.डीसीपी डीएसपी या एसीपी
  • Note:भारतीय राज्य पुलिस सेवा में प्रशासनिक अधिकारियों की पदवियाँ एसीपी/डीएसपी और डीसीपी/एसएसपी के मध्य होती हैं।
    • DIG रैंक पर पदोन्नति पाने के लिए, अधिकारियों को प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है और इसलिए उन्हें IPS से सम्मानित किया जाता है.
राज्य पुलिस अराजपत्रित अधिकारी रैंक और बिल्ला
बिल्लाबिल्ला-नहीं¹
पदवीपुलिस निरीक्षकसहायक पुलिस निरीक्षक2पुलिस उपनिरीक्षकसहायक पुलिस उपनिरीक्षकपुलिस हवलदार3पुलिस नायक3पुलिस कांस्टेबल
लघु शब्दINS API SI ASI HC SC PC
  • ¹ पुलिस कांस्टेबल के पास खाकी वर्दी के अलावा कोई प्रतीक चिन्ह नहीं होता है।
  • 2यह रैंक केवल महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस में मौजूद है [4][5]
  • 3इस रैंक के लिए कंधे के प्रतीक चिन्ह का उपयोग महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस द्वारा किया जाता है[4][5]
  • Note: कई अलग-अलग भारतीय राज्य पुलिस विभागों के विभिन्न नियमों के अनुसार शेवरॉन का रंग पैटर्न और आकार भिन्न हो सकता है।

संगठनात्मक संरचना

भारत में कानून लागू करना राज्य का मामला है इसलिए पुलिस-संरचना एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती है।

गृह मंत्रालय

भारतीय पुलिस सेवा के लिए गृह मंत्रालय एक नियंत्रक प्राधिकरण है। गृह सचिव गृह मंत्रालय का प्रशासनिक प्रमुख, भारत सरकार के सचिव के स्तर का आईएएस अधिकारी होता है। मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आते हैं। राज्य के गृह मंत्रालय के पास अपने राज्य के आईपीएस अधिकारियों का प्रभार होता है।

राज्य पुलिस बल और उनकी संरचना

प्रत्येक राज्य सरकार का गृह विभाग अपने राज्य पुलिस बल के लिए उत्तरदायी होता है। सामान्यतः एक राज्य के गृह विभाग का प्रशासनिक प्रमुख एक आईएएस अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव के पद पर होता है। हालाँकि, कई राज्यों में आईपीएस अधिकारियों को गृह सचिव नियुक्त किया जाता है।

प्रत्येक राज्य पुलिस बल का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक की श्रेणी का एक आईपीएस अधिकारी करता है। राज्य पुलिस बल के प्रमुख के पास पुलिस महानिदेशक का पद होता है।[6][7]

सन्दर्भ

  1. "Police Ranks" (PDF). Maharashtra Police. अभिगमन तिथि August 14, 2017.
  2. "Governance of Kerala Police". Kerala Police. अभिगमन तिथि August 14, 2017.
  3. "Police Ranks and Badges". Odisha Police. अभिगमन तिथि August 15, 2017.
  4. "Maharashtra Police" (PDF).
  5. "Mumbai Police".
  6. "महाराष्ट्र राज्य पुलिस". www.mahapolice.gov.in.
  7. "बिहार राज्य पुलिस". मूल से 18 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2023.


सन्दर्भ त्रुटि: "note" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref> टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="note"/> टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref> टैग गायब है।