भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आई आई एम) भारत के सर्वोत्तम प्रबंधन संस्थान हैं। प्रबन्धन की शिक्षा के अतिरिक्त ये अनुसंधान व सलाह (कांसल्टेंसी) का कार्य भी करते हैं। वर्तमान में २१ भारतीय प्रबन्धन संस्थान हैं, जिनमें से ६ प्रमुख संस्थान बंगलुरू, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, इन्दौर तथा कोझीकोड में स्थित हैं। ये प्रबन्धन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा की उपाधि प्रदान करते हैं जो एम बी ए के समतुल्य है। इन संस्थानों में प्रवेश अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा कामन ऐडमिशन टेस्ट (सी ए टी) के आधार पर होता है। यह परीक्षा दुनिया की सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी परिक्षाओं में से है।
संस्थानों की सूची
भारतीय प्रबंधन संस्थान क्रम संख्या | नाम | चित्र | स्थापना | स्थान | राज्य | जालस्थल |
---|
1 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता |  | १९६१ | कोलकाता | पश्चिम बंगाल | iimcal.ac.in |
2 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद |  | १९६१ | अहमदाबाद | गुजरात | iima.ac.in |
3 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, बंगलौर |  | १९७३ | बंगलौर | कर्नाटक | iimb.ac.in |
4 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ |  | १९८४ | लखनऊ | उत्तर प्रदेश | iiml.ac.in |
5 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोज़ीकोड |  | १९९६ | कोज़ीकोड | केरल | iimk.ac.in |
6 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर |  | १९९६ | इंदौर | मध्य प्रदेश | iimidr.ac.in |
7 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, शिलांग |  | २००७ | शिलांग | मेघालय | iimshillong.ac.in |
8 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक |  | २०१० | रोहतक | हरियाणा | iimrohtak.ac.in |
9 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची |  | २०१० | रांची | झारखण्ड | iimranchi.ac.in |
10 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर | | २०१० | रायपुर | छत्तीसगढ़ | iimraipur.ac.in |
11 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, तिरुचिरापल्ली | | २०११ | तिरुचिरापल्ली | तमिल नाडु | iimtrichy.ac.in |
12 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, काशीपुर |  | २०११ | काशीपुर | उत्तराखंड | iimkashipur.ac.in |
13 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, उदयपुर | | २०११ | उदयपुर | राजस्थान | iimu.ac.in |
14 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, नागपुर | | २०१५ | नागपुर | महाराष्ट्र | iimnagpur.ac.in |
15 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, विशाखापत्तनम | | २०१५ | विशाखापत्तनम | आंध्र प्रदेश | iimv.ac.in |
16 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोध गया |  | २०१५ | बोध गया | बिहार | iimbg.ac.in |
17 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, अमृतसर |  | २०१५ | अमृतसर | पंजाब | iimamritsar.ac.in |
18 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, सम्भलपुर | | २०१५ | सम्बलपुर | ओडिशा | iimsambalpur.ac.in |
19 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, सिरमौर |  | २०१५ | सिरमौर | हिमाचल प्रदेश | iimsirmaur.ac.in |
20 | भारतीय प्रबंधन संस्थान, जम्मू | | २०१६ | जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर | iiml.ac.in/jammu |
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ