सामग्री पर जाएँ

भारतीय क्रिकेट टीम

भारत
संस्थाभारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड
Personnel
कप्तानरोहित शर्मा
कोचगौतम गंभीर
History
Test status acquired 1931
International Cricket Council
As of 14 जून 2022

भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पूर्ण सदस्य है। भारतीय टीम दो बार क्रिकेट विश्वकप (१९८३ और २०११) अपने नाम कर चुकी है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर हैं और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सफेद गेंद के प्रारूप के कप्तान भी रोहित शर्मा हैं।

इतिहास

यद्यपि भारत में क्रिकेट 18 वीं सदी में यूरोपीय व्यापारी नाविकों द्वारा लाया गया था, और भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था परन्तु राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला।[3] अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठवी टीम बन गयी। अपने पहले ५० वर्षों में टीम ने बहुत ही कमजोर प्रदर्शन किया, 196 टेस्ट मैचों में से केवल 35 मैच में ही जीत दर्ज करा पाई। 1970 के दशक से भारतीय क्रिकेट टीम एक शक्तिशाली टीम बनकर उभरी। 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में वेस्टइंडीज को हराकर विश्वकप अपने नाम किया।[4] सौरव गांगुली की कप्तानी में 2003 में उपविजेता रही एवं 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार विश्वकप जीता।

2021 में सबसे पहले टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मे भारत ने अपनी जगह बनाई थी | इंग्लैंड को मात देकर WTC फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया[5] |

कोचिंग स्टाफ़

व्यक्तिगत

यह उन भारतीय खिलाड़ियों की सूची है जो पिछले १२ महीनों से सक्रिय रूप से खेल रहे है।

कुंजी

  • सं/श्रे = संक्षिप्त श्रेणी
  • क/क्र = कमीज क्रमांक
नाम उम्र बल्लेबाजी शैली गेंदबाजी शैली घरेलू टीम जॉन सं/श्रे[7]Forms क/क्र
टेस्ट, वनडे, टी20 टीम के पूर्व कप्तान
विराट कोहली35दाहिने हाथ सेराइट मीडियमदिल्लीनॉर्थ जॉनटेस्ट ,वनडे ,टी२०18
विकेट कीपर बलेबाज
महेन्द्र सिंह धोनी43दाहिने हाथ सेराइट मीडियमझारखण्डईस्टवनडे, टी२०7
ओपनर
शिखर धवन38बांए हाथ सेऑफ़ ब्रेकदिल्लीनॉर्थ जॉनबीटेस्ट, वनडे, टी२०25
के एल राहुल32दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेककर्नाटकसाउथसीटेस्ट
रॉबिन उथप्पा38दाहिने हाथ सेराइट मीडियमकर्नाटकसाउथ जॉनवनडे , टी२०37
मुरली विजय40दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेकतमिलनाडुसाउथ जॉनबीटेस्ट, वनडे, टी२०8
मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज
केदार जाधव39दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेकमहाराष्ट्रवेस्ट जॉनवनडे ,टी२०90
मनीष पांडे35दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेककर्नाटकसाउथ जॉनवनडे9
चेतेश्वर पुजारा36दाहिने हाथ सेलेग ब्रेकसौराष्ट्रवेस्ट जॉनबीटेस्ट16
अजिंक्य रहाणे36दाहिने हाथ सेराइट मीडियममुंबईवेस्ट जॉनटेस्ट ,वनडे ,टी२०27
सुरेश रैना37बाएं हाथ सेऑफ़ ब्रेकउत्तरप्रदेशसेंट्रल जॉनबीवनडे ,टी२०48
अम्बाती रायडू38दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेकबड़ोदावेस्ट जॉनबीवनडे ,टी205
रोहित शर्मा37दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेकमुम्बईवेस्ट जॉनबीटेस्ट ,वनडे ,टी2045
गुरकीरत सिंह34दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेकपंजाबनॉर्थ जॉन वनडे22
मनोज तिवारी38दाहिने हाथ सेलेग ब्रेकबंगालईस्ट जॉनवनडे9
हरफ़नमौला
स्टुअर्ट बिन्नी40दाहिने हाथ सेराइट मीडियमकर्नाटकसाउथ जॉनसीटेस्ट ,वनडे ,टी2084
ऋषि धवन34दाहिने हाथ सेराइट मीडियम फास्टहिमाचल प्रदेशनॉर्थ जॉन वनडे55
रविन्द्र जडेजा35बाएं हाथ सेस्लो लेफ्ट आर्मसौराष्ट्रवेस्ट जॉनसीटेस्ट ,वनडे ,टी208
हार्दिक पाण्डया30दाहिने हाथ सेराइट मीडियम फास्टबड़ोदावेस्ट जॉन टी2033
अक्षर पटेल30बाएं हाथ सेस्लो लेफ्ट आर्मगुजरातवेस्ट जॉनसीवनडे ,टी2020
युवराज सिंह42बाएं हाथ सेस्लो लेफ्ट आर्मपंजाबनॉर्थ जॉनटी2012
विकेट कीपर
रिद्धिमान साहा39दाहिने हाथ सेबंगालईस्ट जॉनसीटेस्ट24
नमन ओझा41दाहिने हाथ सेमध्य प्रदेशसेंट्रल जॉनटेस्ट30
तेज गेंदबाज
वरुण आरोन34दाहिने हाथ सेराइट फास्टझारखण्डईस्ट जॉनसीटेस्ट29
श्रीनाथ अरविंद40बाएं हाथ सेलेफ्ट आर्म फास्टकर्नाटकसाउथ जॉनसीटी2079
जसप्रीत बुमराह30राइट दाहिनेराइट मीडियम फास्टगुजरातवेस्ट जॉनवनडे ,टी2093
धवल कुलकर्णी35दाहिने हाथ सेराइट मीडियम फास्टमुंबईवेस्ट जॉनसीवनडे91
भुवनेश्वर कुमार33दाहिने हाथ सेराइट मीडियम फास्टउत्तरप्रदेशसेंट्रल जॉनबीटेस्ट ,वनडे ,टी2015
आशीष नेहरा45दाहिने हाथ सेलेफ्ट मीडियम फास्टदिल्लीनॉर्थ जॉनटी2064
मोहम्मद शमी34दाहिने हाथ सेराइट फास्ट मीडियमबंगालईस्ट जॉनबीवनडे11
इशांत शर्मा36दाहिने हाथ सेराइट फास्ट मीडियमदिल्लीनॉर्थ जॉनबीटेस्ट ,वनडे1
मोहित शर्मा35दाइने हाथ सेराइट मीडियम फास्टहरियाणानॉर्थ जॉनसीवनडे ,टी206
संदीप शर्मा31दाहिने हाथ सेराइट मीडियम फास्टपंजाबनॉर्थ जॉनटी2066
खलील अहमद21दाये हाथ सेबाएं हाथ से मध्यम तेज गतिसनराइजर्स हैदराबादनॉर्थ जॉनवनडे51
उमेश यादव36दाहिने हाथ सेराइट फास्टविदर्भसेंट्रल जॉनबीटेस्ट ,वनडे19
स्पिन गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन38दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेकतमिलनाडुसाउथ जॉनटेस्ट ,वनडे ,टी2099
अमित मिश्रा41दाहिने हाथ सेलेग ब्रेकहरियाणानॉर्थ जॉनसीटेस्ट ,वनडे9
हरभजन सिंह44दाहिने हाथ सेऑफ़ ब्रेकपंजाबनॉर्थ जॉनसीटेस्ट ,वनडे ,टी203

जो खिलाड़ी 12 महीनों से ज्यादा खेले हुए है उनके पीछे (श्रेणी सी) लगाया गया है।

बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से वेतन देता है :

  • श्रेणी ए – सालाना 2 करोड़ ($306,000)
  • श्रेणी बी – सालाना 1 करोड़ ($158,000)
  • श्रेणी सी – सालाना 50 लाख ($78,000)

टूर्नामेंट इतिहास

वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
मेजबानी वर्ष राउंड स्थिति मैच जीत हार टाई रद्द
इंग्लैंड1975राउंड 16/831200
इंग्लैंड1979राउंड 17/830300
इंग्लैंड  1983विजेता1/886200
भारत/पाकिस्तान1987सेमीफाइनल4/875200
ऑस्ट्रेलिया/न्यूज़ीलैंड  1992राउंड 17/982501
भारत/पाकिस्तान/श्रीलंका 1996सेमीफाइनल4/1274300
इंग्लैंड1999राउंड 2 (सुपर 6)6/1284400
दक्षिण अफ्रीका/ज़िम्बाब्वे/केन्या2003उपविजेता2/14119200
वेस्ट इंडीज़ 2007राउंड 110/1631200
भारत/श्रीलंका/बांग्लादेश2011विजेता1/1497110
ऑस्ट्रेलिया/न्यूज़ीलैंड  2015सेमीफाइनल3/1487100
इंग्लैंड  2019-
भारत2023-
कुल12/122 बार75462711
आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०
मेजबान वर्ष राउंड स्थिति मैच जीत हार टाई रद्द
दक्षिण अफ्रीका2007विजेता1/1274111
इंग्लैंड2009सुपर 87/1252300
वेस्ट इंडीज़2010सुपर 88/1252300
श्रीलंका2012सुपर 85/1254100
बांग्लादेश2014उपविजेता2/1665100
भारत  2016सेमीफाइनल3/1653200
भारत  2020-------
कुल6/61 बार विजेता33201111
अन्य मुख्य टूर्नामेंट
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफीएशिया कप
  • 1998: सेमीफाइनल
  • 2000: उपविजेता
  • 2002: श्रीलंका के साथ
  • 2004: राउंड 1
  • 2006: राउंड 1
  • 2009: राउंड 1
  • 2013: विजेता
  • 1984: विजेता
  • 1986: बॉयकॉट
  • 1988: विजेता
  • 1990/1991: विजेता
  • 1995: विजेता
  • 1997: उपविजेता
  • 2000: तीसरा स्थान
  • 2004: उपविजेता
  • 2008: उपविजेता
  • 2010: विजेता
  • 2012: तीसरा स्थान
  • 2014: तीसरा स्थान
  • 2016: विजेता
निष्क्रिय टूर्नामेंट
राष्ट्रमण्डल खेलएशियन टेस्ट चैम्पियनशिपऑस्ट्रल-एशिया कपवर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ क्रिकेट
  • 1998: राउंड 1
  • 1999: तीसरा स्थान
  • 2001: बॉयकॉट
  • 1986: उपविजेता
  • 1990: राउंड 1
  • 1994: उपविजेता

क्रिकेट सिर्फ 1998 में राष्ट्रमण्डल खेलों में खेला था।1985 में भारत वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ क्रिकेट का खिताब जीता था।

व्यक्तिगत रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 38वें शतक के दौरान खुशी मनाते हुए। [8]तेंदुलकर जिन्होंने वनडे और टेस्ट को मिलाकर कुल 100 शतक लगाए जो कि पहले ऐसे खिलाड़ी है।

सचिन तेंदुलकर जिन्होंने १६ वर्ष की उम्र में १९८९ में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलना प्रारम्भ किया था जो बाद में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले , सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने दोहरा शतक लगाया हो। वनडे तथा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग का है जिन्होंने चेन्नई में ३१९ की पारी खेली थी जो कि पहला भारतीय तिहरा शतक था। सहवाग ने इनसे पहले ३०९ रनों की पारी खेली थी जो पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर ७२६/९ है जो 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था जबकि सबसे न्यूनतम स्कोर ३६ रन है जो एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ २०२० में बनाया था।

एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत का सबसे बड़ा स्कोर ४१८/५ है जो २०११-२०२२ में इंदौर में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ बनाए थे। जबकि पहली बार ४०० या इससे ज्यादा रन २००७ क्रिकेट विश्व कप में वेस्ट इंडीज़ में बरमूडा के खिलाफ ४१३/५ रन बनाए थे। इसी मैच को २५७ रनों से जीतकर रनों से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2012 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में २६४ रनों की पारी खेली थी इनके अलावा रोहित शर्मा वे पहले खिलाड़ी है जिन्होंने 3 बार दोहरे शतक लगाए हो।

गेंदबाजी के मामले में भी भारत के कई गेंदबाजों ने रिकॉर्ड बनाए है। अनिल कुंबले शीर्ष तीन गेंदबाजों में शामिल है जिन्होंने ६००+ विकेट लिए हो। १९९९ में जिम लेकर के अनिल कुंबले टेस्ट मैच की एक पारी में १० के १० विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने जो कि पहले भारतीय है। यह रिकॉर्ड कुंबले ने १९९९ में दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

इनके अलावा कई रिकॉर्ड है जैसे - महेन्द्र सिंह धोनी जिन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम 2005 में श्रीलंका के खिलाफ १८३* की पारी खेली थी ये सबसे बड़ी पारी थी जिसने विकेट-कीपर होते हुए इतने ज्यादा रन बनाए हो। [9]

2017 में टीम इंडिया ने एक साल में 14 सीरीज जीतकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था | इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था, जिसने 2011 में 13 द्विपक्षीय सिरीज पर कब्जा किया था[10] |

टीम इंडिया के नाम घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जितने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, भारत ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड 2021 में इंग्लैंड को हराकर बनाया था | घर में  टीम इंडिया की ये लगातार 13वीं सीरीज फतह थी[11] | इंग्लैंड के हाथों 2012 में घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद से भारत ने अपने घर पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है[12] |

2022 में भारत ने घर में श्रीलंका को हरा कर अपने पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को थोड़ दिया है | टीम इंडिया घर में लगातार 15 टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने वाली क्रिकेट इतिहास की पहली टीम बन गयी है[13] | 2022 में ही श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतते ही टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 12 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की थी | अभी तक टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था, जिन्होंने 12 जीत दर्ज की थी. भारत के नाम भी अब 12 ही जीत हो गई हैं [14]|

सांख्यिकी

टेस्ट

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले[15]

खिलाड़ीरनऔसत
सचिन तेंदुलकर15,92153.78
राहुल द्रविड़13,26552.63
सुनील गावस्कर10,12251.12 विराट कोहली807449.5 वी वी एस लक्ष्मण8,78145.97
वीरेंद्र सहवाग8,58649.34
सौरव गांगुली7,21242.17
दिलीप वेंगसरकर6,86842.13
मोहम्मद अजहरूद्दीन6,21545.03
गुंडप्पा विश्वनाथ6,08041.93
कपिल देव5,24831.05

सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय[16]

खिलाड़ीविकेटऔसत
अनिल कुंबले61929.65
कपिल देव43429.64
हरभजन सिंह41732.46
ज़हीर ख़ान31132.94
बिशन सिंह बेदी26628.71
भागवत चन्द्रशेखर24229.74
जवागल श्रीनाथ23630.49
इशांत शर्मा20136.90
इराप्पलि प्रसन्ना18930.38
रविचंद्रन अश्विन17625.39

एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले[17]

खिलाड़ीरनऔसत
सचिन तेंदुलकर18,42644.83
सौरव गांगुली11,22140.95
राहुल द्रविड़10,76839.15
महेन्द्र सिंह धोनी1000451.25
मोहम्मद अजहरुद्दीन937836.92
युवराज सिंह832936.37
वीरेंद्र सहवाग827335.05
विराट कोहली721251.51
सुरेश रैना556835.46
अजय जड़ेजा535937.47

वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले[18]

खिलाड़ीविकेटऔसत
अनिल कुंबले33430.83
जवागल श्रीनाथ31528.08
अजित आगरकर28827.85
ज़हीर ख़ान28229.43
हरभजन सिंह26933.35
कपिल देव25327.45
वेंकटेश प्रसाद19632.30
इरफ़ान पठान17329.72
मनोज प्रभाकर15728.87
आशीष नेहरा15531.60

ट्वेन्टी २०

टी२० में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले[19]

खिलाड़ीरनऔसत
विराट कोहली330851.60
रोहित शर्मा129230.76
सुरेश रैना120329.34
युवराज सिंह113429.07
महेन्द्र सिंह धोनी104135.89
गौतम गंभीर93227.41
शिखर धवन41620.80
वीरेंद्र सहवाग39421.88
अजिंक्य रहाणे36421.41
रॉबिन उथप्पा24924.90

टी२० में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले[20]

खिलाड़ीविकेटऔसत
रविचंद्रन अश्विन5022.14
आशीष नेहरा3120.83
रविन्द्र जडेजा2930.75
युवराज सिंह2817.82
इरफ़ान पठान2822.07
हरभजन सिंह2525.32
जसप्रीत बुमराह1920.84
अशोक डिंडा1714.41
ज़हीर ख़ान1726.35
हार्दिक पाण्डया1524.00

जिन खिलाड़ियों के नाम गहरे रंग के दिखाए गए है वे वर्तमान में खेलते है।

क्रिकेट स्टेडियम

स्टेडियम शहर टेस्ट मैच सन्दर्भ
ईडन गार्डन्सकोलकाता38 [21]
फिरोज़ शाह कोटलादिल्ली31 [22]
एम ए चिदंबरम स्टेडियमचैपोक, चेन्नई31 [23]
वानखेड़े स्टेडियममुंबई23 [24]
ग्रीन पार्क स्टेडियमकानपुर21 [25]
एम चिन्नास्वामी स्टेडियमबैंगलोर20 [26]
ब्रेबोर्न स्टेडियममुंबई18 [27]
सरदार पटेल स्टेडियम ,गुजरातमोटेरा, अहमदाबाद12 [28]
पीसीए स्टेडियममोहाली, पंजाब 10 [29]
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियमचेन्नई9 [30]
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियमनागपुर3 [31]
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियमहैदराबाद3 [32]
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियमहैदराबाद3 [33]
बाराबती स्टेडियमकटक2 [34]
बॉम्बे जिमखानामुंबई1 [35]
गांधी स्टेडियमजालंधर ,पंजाब 1 [36]
के डी सिंह बाबू स्टेडियमलखनऊ1 [37]
सवाई मानसिंह स्टेडियमजयपुर1 [38]
सेक्टर 16 स्टेडियमचंडीगढ़ ,पंजाब 1 [39]
यूनिवर्सिटी ग्राउंडलखनऊ1 [40]
ईडन गार्डन्स स्टेडियम

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

भारत में टेस्ट तथा अंतरराष्ट्रीय के लिए लगभग २१ स्टेडियम है। भारत के महानगरों में निम्न स्टेडियम मौजूद है ,दिल्ली का फिरोज़ शाह कोटला ,मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ,चेन्नई का एम ए चिदम्बरम तथा भारत का सबसे प्रसिद्ध स्टेडियम कोलकाता का ईडन गार्डन्स है।

कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम में लगभग अठाईस कप्तान हो चुके है जिन्होंने कम से कम एक टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की हो। जिनमें से सिर्फ छः ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने कम से कम २५ या इनसे अधिक मैचों में कप्तानी की हो , इनके अलावा पांच ऐसे भी है जिन्होंने केवल वनडे क्रिकेट में कप्तानी की है। भारत का सबसे पहला कप्तान सीके नायडू थे जिन्होंने पहला मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इनके अलावा १९३३-३४ में ३ टेस्ट मैचों की श्रृंखला हुई थी। लाला अमरनाथ भारत के चौथे कप्तान थे इन्होंने पहला मैच भारतीय स्वतंत्रता के पश्चात खेला था। लाला अमरनाथ की कप्तानी में ही भारत ने पहला टेस्ट मैच और पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी जो १९५२-५३ में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के नवाब मंसूर अली ख़ान पटौदी जिन्होंने १९६१ से १९६२ तथा १९३९ से १९७० तक ३६ टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी , इनके बाद इन्हें ४ मैचों के लिए १९७९ में वापस कप्तान बनाया था। अजित वाडेकर की कप्तानी में भारत ने पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच १९८४ में जीता था।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी ,कोहली एवं गांगुली ।

प्रायोजक

भारतीय टीम के लिए वर्तमान किट प्रायोजक नाइकी और मौजूदा टीम प्रायोजक स्टार इंडिया है। स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक जनवरी 2014 से 31 मार्च 2017 तक के लिए मुख्य प्रायोजन अधिकार दिये गये है।[41] स्टार इंडिया ने पूर्व प्रायोजक सहारा इंडिया परिवार की जगह ली। टीम के कपड़ों पर प्रयोजक का कारोबारी प्रतीक चिह्न (लोगो) प्रदर्शित किया जाता है।

सन्दर्भ

  1. "India topple Sri Lanka to become No. 1 team in ICC T20 rankings". News 18. 2 April 2014. अभिगमन तिथि 7 January 2021.
  2. "India ranked as No. 1 cricket team in ICC T20 rankings". Jagran Josh. 3 April 2014. अभिगमन तिथि 7 January 2021.
  3. "भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक संक्षिप्त इतिहास" (अंग्रेज़ी में). क्रिकइन्फो. 1 जनवरी 1970. मूल से 3 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अक्टूबर 2014. पाठ "क्रिकेट समाचार" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  4. "Team India on the brink of ODI record at Vizag, remain torchbearers of 50-over format". मूल से 24 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अक्तूबर 2018.
  5. "इंग्लैंड को मात देकर WTC फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत". आज तक (hindi में). 2021-03-06. अभिगमन तिथि 2022-06-17.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "Shastri named director of cricket for England ODIs". मूल से 6 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  7. "Ajinkya Rahane gets Grade A contract". ESPNcricinfo. 22 अप्रैल 2016. मूल से 25 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  8. "Cricinfo profile: Sachin Tendulkar". Content-www.cricinfo.com. मूल से 15 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2010.
  9. "Dravid rues faulty execution". Cricinfo Staff. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१६.
  10. "एक साल में 14 सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने PAK का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा". आज तक (hindi में). 2017-12-23. अभिगमन तिथि 2022-06-16.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  11. "टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, घर में लगातार 13वीं सीरीज फतह". आज तक (hindi में). 2021-03-06. अभिगमन तिथि 2022-06-16.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  12. "टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड- घर में लगातार 13वीं सीरीज फतह की ओर विराट ब्रिगेड". आज तक (hindi में). 2021-03-02. अभिगमन तिथि 2022-06-17.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  13. "Ind Vs Sl Pink Ball Test: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया ने तीसरे दिन ही श्रीलंका को पटका, घर में जीती लगातार 15वीं सीरीज". आज तक (hindi में). 2022-03-14. अभिगमन तिथि 2022-06-16.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  14. "IND Vs SL T20: भारत की T-20 में लगातार रिकॉर्ड 12वीं जीत, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-06-16.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  15. "India Test Career Batting". cricinfo.com. मूल से 3 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ अप्रैल 2016.
  16. "India Test Career Bowling". cricinfo.com. मूल से 3 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अप्रैल 2016.
  17. "India ODI Career Batting". Cricinfo. मूल से 3 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  18. "Records / India / One-Day Internationals / Most wickets". Cricinfo.com. मूल से 28 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  19. "India Twenty20 Internationals Career Batting". Cricinfo. मूल से 17 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  20. "India Twenty20 Internationals Career Bowling". Cricinfo. मूल से 3 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  21. "Eden GardensTest matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  22. "Feroz Shah Kotla Test matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  23. "MA Chidambaram StadiumTest matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  24. "Wankhede Stadium Test matches". cricinfo.com. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  25. "Green Park, KanpurTest matches". cricinfo.com. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  26. "M.Chinnaswamy StadiumTest matches". cricinfo.com. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  27. "Brabourne Stadium Test matches". cricinfo.com. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  28. "Sardar Patel (Gujarat) Stadium Test matches". cricinfo.com. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  29. "Punjab C.A. StadiumTest matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  30. "Nehru StadiumTest matches". cricinfo.com. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  31. "Vidarbha Cricket Association Stadium Test matches". cricinfo.com. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  32. "Lal Bahadur Shastri Stadium Test matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  33. "Rajiv Gandhi International Stadium Test matches". cricinfo.com. मूल से 23 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  34. "Barabati StadiumTest matches". cricinfo.com. मूल से 23 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  35. "Gymkhana Ground Test matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  36. "Gandhi Stadium Test matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2016.
  37. "K.D.Singh 'Babu' StadiumTest matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  38. "Sawai Mansingh Stadium Test matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  39. "Sector 16 Stadium Test matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  40. "University Ground Test matches". cricinfo.com. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  41. "अब स्टार इंडिया होगी टीम इंडिया की मुख्य प्रायोजक". एनडीटीवी. 10 दिसम्बर 2009. मूल से 25 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अक्टूबर 2014.