भाग्य लक्ष्मी
| भाग्य लक्ष्मी | |
|---|---|
| शैली | नाटक रोमांस | 
| निर्माणकर्ता | एकता कपूर | 
| लेखक | अनिल नागपाल कविता नागपाल धीरज सरना | 
| निर्देशक | मुजम्मिल देसाई | 
| रचनात्मक निर्देशक | शिवांगी बब्बर | 
| अभिनीत | 
 | 
| मूल देश | भारत | 
| मूल भाषा(एँ) | हिन्दी | 
| एपिसोड की सं. | 816 | 
| उत्पादन | |
| निर्माता | |
| उत्पादन स्थान | |
| छायांकन | मनीष मलिक | 
| संपादक | विकास शर्मा विशाल शर्मा | 
| कैमरा स्थापन | मल्टी-कैमरा | 
| प्रसारण अवधि | ~२२ मिनट | 
| उत्पादन कंपनी | बालाजी टेलीफिल्म्स | 
| मूल प्रसारण | |
| नेटवर्क | ज़ी टीवी | 
| प्रसारण | 3 अगस्त 2021 – वर्तमान | 
भाग्य लक्ष्मी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है जिसका प्रसारण ज़ी टीवी चैनल पर ३ अगस्त २०२१ को हुआ।[1] इस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर एवम् शोभा कपूर ने अपनी निर्माण कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के द्वारा किया।[2] इस धारावाहिक में रोहित सुचंती और ऐश्वर्या खरे मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे हैं।[3]
कहानी
यह कहानी एक सीधी साधारण मध्यम वर्ग की घरेलू लड़की लक्ष्मी बाजवा और एक अमीर उद्योगपति ऋषि ओबेरॉय की कहानी है। लक्ष्मी की दो बार अलग अलग कारण से उसकी शादी टूट जाती है जिसके तहत उसे लोग अपसकुनी मानने लगे मगर भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। ऋषि की कुंडली में एक दोष है जिसके हेतु उसकी मृत्यु लिखी है। वो दोष तभी दूर रहता है अगर वो लक्ष्मी से शादी करता है। ऋषि लक्ष्मी से नफरत करता है मगर उसकी मां के कहने पर वो लक्ष्मी से शादी करता है। ये धारावाहिक लक्ष्मी और ऋषि के इर्द गिर्द घूमती है।[4]
कलाकार
- रोहित सुचंती - ऋषि ओबेरॉय
- ऐश्वर्या खरे - लक्ष्मी ओबेरॉय
- स्मिता बंसल - नीलम ओबेरॉय
- उदय टिकेकर - वीरेंद्र ओबेरॉय
सन्दर्भ
- ↑ भाग्य लक्ष्मी: कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य की सफलता के बाद एकता कपूर ने जी टीवी पर लॉन्च किया अपना नया शो
- ↑ एक नयी कहानी के साथ धमाल मचाएगा एकता कपूर का नया शो 'भाग्य लक्ष्मी'
- ↑ भाग्य लक्ष्मी: एकता कपूर अब दिखाएंगी किस्मत का खेल, नए शो में ऐश्वर्या को बनाया ‘भाग्य लक्ष्मी’
- ↑ एकता कपूर के नए शो 'भाग्य लक्ष्मी' ने दिया निस्वार्थता का संदेश